फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   He was smuggling weapons in a government bus, arrested with four pistols

Panchkula News: सरकारी बस में कर रहा था हथियार तस्करी, चार पिस्टल समेत काबू

Mon, 02 Jun 2025 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
He was smuggling weapons in a government bus, arrested with four pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






खन्ना। खन्ना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे चार पिस्टल हथियार व पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी सरकारी बस में हथियारों की तस्करी कर रहा था।
डीएसपी मोहित कुमार सिंगला ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस टीम शहर के अमलोह चौक पर मौजूद थी। इस दाैरान टीम को सूचना मिली कि अमृतसर निवासी हरपाल सिंह अंबाला की तरफ से सरकारी बस में सवार होकर अमृतसर जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार व कारतूस हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जीटी रोड पर प्रेसटाइन मॉल के पास लगे पुलिस के हाईटेक नाके पर सवारी बसों की चेकिंग शुरू की। एक सरकारी बस को रोका तो उसमें आरोपी हरपाल सिंह मौजूद था। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से चार पिस्टल 32 बोर व पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी को माैके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में फिलहाल इतना पता चला कि वह पहली बार ही अवैध असलहा सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed