फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   He used to buy opium in chocolate boxes and sell it, arrested

Panchkula News: चॉकलेट बॉक्स में अफीम मंगाकर बेचता था, गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
He used to buy opium in chocolate boxes and sell it, arrested
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह चॉकलेट बॉक्स के जरिये अफीम मंगवाकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच-19 के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और जांच अधिकारी एएसआई धनीराम की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी जसकरण सिंह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है और बंगलूरू में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

उसने मोहाली निवासी दोस्त जसप्रीत सिंह के माध्यम से जुलाई 2024 में अफीम मंगवाने की साजिश रची थी। जसप्रीत ने 19 जुलाई को मोहाली से एक कूरियर कंपनी के जरिये चॉकलेट बॉक्स में छिपाकर पार्सल भेजा, जिसे पंचकूला के इंडस्ट्रियल फेज-1 में चेंकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस को बॉक्स से 48.71 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस मामले में जसप्रीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर 17 मार्च 2025 को अंबाला जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता जसकरण सिंह को पुलिस ने 29 जून को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-20 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed