{"_id":"67eaffdcb9ab5da07907916d","slug":"he-used-to-bring-opium-from-bihar-and-sell-it-in-tricity-court-sent-him-on-six-day-remand-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121044-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिहार से अफीम लाकर ट्राइसिटी में बेचता था, कोर्ट ने छह दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिहार से अफीम लाकर ट्राइसिटी में बेचता था, कोर्ट ने छह दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। बिहार से अफीम लाकर पंचकूला और चंडीगढ़ में बेचना के आरोपी राजेश वर्मा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को
कोर्ट में पेश किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तस्कर से पुलिस ने 2 किलो 154 ग्राम अफीम बरामद की है। इतनी मात्रा में अफीम की सप्लाई लाने के बारे में पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाएगी। आरोपी की पहचान राजेश वर्मा निवासी थाना रामनगर, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि अफीम तस्कर को काबू करने के बाद जानकारी मिली है कि आरोपी गिरोह बनाकर काम करता था। यह दो किलो अफीम की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पंचकूला में अफीम की सप्लाई करता है। वह सेक्टर-5 केसी सिनेमा के सामने पार्किंग में किसी ग्राहक को अफीम सप्लाई करने आएगा। तत्काल टीम ने पहुंचकर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 2 किलो 154 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह अफीम बिहार के गया क्षेत्र से खरीदकर लाकर और ट्राइसिटी में बेचता था।
जांच में जुटी पुलिस
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया। छह दिन के रिमांड के दौरान पुलिस पकड़े गए आरोपी के जरिये से मुख्य ड्रग माफिया तक पहुंचने की कोशिश करेगी।