{"_id":"66e629d7f02651a96d0e14b6","slug":"he-chased-the-woman-into-the-house-snatched-the-chain-from-her-neck-and-fled-in-a-scooter-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-115554-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला का पीछा कर घर में घुसा, गले से चेन झटक कर स्कूटी में हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला का पीछा कर घर में घुसा, गले से चेन झटक कर स्कूटी में हुआ फरार
विज्ञापन
छीना झपटी में चेन का आधा हिस्सा महिला के हाथ में रहा, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए खंगाल रही फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। झपटमारों के बेखौफ होने से महिलाएं, लड़कियां और बुजुर्ग खौफ में आ गए हैं। इन लोगों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने लगे हैं। इससे पहले आरोपी महिलाओं और लड़कियों का पीछा कर उनके घर तक पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला सेक्टर-17 में सामने आया है। शुक्रवार को एक्टिवा पर बेटे को लेकर महिला अपने घर पहुंची तो आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गया। इसके बाद महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। उसका दूसरा साथी घर के बाहर स्कूटी में इंतजार कर रहा था। आरोपियों ने 18 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात की शिकायत मिलने पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर को एक्टिवा से अपने बेटे को स्कूल से लाने गई थी। दोपहर 12 बजे बेटे को लेकर घर पहुंची। एक्टिवा घर के अंदर खड़ी करने लगी, तभी हेलमेट पहने एक लड़का अंदर घुसा और पीछे से उसके गले की चेन छीनने लगा। कुछ देर तक खिंचातानी चलती रही। झपटमार के हाथ में चेन का आधा हिस्सा आया आधा हिस्सा महिला में हाथ में रह गया। झपटमार का दूसरा साथी घर के बाहर एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था। शोर सुनकर महिला के परिजन भी घर से बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में छीना-झपटी कैद हो गई है। 18 सेकेंड की वीडियो में घर में घुसकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जिस एक्टिवा से आरोपी महिला के घर तक पहुंचे, वीडियो में उसका नंबर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी स्कूल से ही महिला का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
ढाई माह में छीना झपटी के 17 मामले दर्ज
जुलाई माह में सात वारदात
सेक्टर-5 थाने में में 4 वारदात
सेक्टर-20 थाने में एक केस
कालका थाने में एक मामला
एमडीसी थाने में एक केस
अगस्त में आठ मामले दर्ज
सेक्टर-14 थाने में दो केस
सेक्टर-5 थाने में पांच मामले
सेक्टर-20 थाने में एक वारदात
सितंबर में दो मामले दर्ज
सेक्टर-5 थाने में एक मामला दर्ज
सेक्टर-14 थाने में एक केस