{"_id":"61a7d723c98b2111a77579ad","slug":"hcs-will-not-be-able-to-escape-training-by-influencing-the-government-panchkula-news-pkl434740936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे एचसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे एचसीएस
Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
सार
हरियाणा के एचसीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण से बचने की कोशिश करने के मामले मुख्य सचिव कार्यालय के संज्ञान में आए हैं। एचसीएस ने प्रशिक्षण पर न जाने के लिए अपने उच्च अधिकारी के बजाय अन्य से सिफारिश करवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने एचसीएस के इन प्रयासों को गंभीरता से लिया है। सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास में प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहती है। लेकिन, एचसीएस इससे बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं।
विज्ञापन
training प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के एचसीएस अधिकारी जरूरी प्रशिक्षण से कन्नी काट रहे हैं। सरकार को प्रभावित करने की कोशिश भी इन अधिकारियों ने की है। दबाव डलवाने या प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से बचने की कोशिश करने के मामले मुख्य सचिव कार्यालय के संज्ञान में आए हैं। हैरत की बात यह है कि एचसीएस ने प्रशिक्षण पर न जाने के लिए अपने उच्च अधिकारी के बजाय अन्य से सिफारिश करवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने एचसीएस के इन प्रयासों को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः सोनीपत: जीजा ने बाइक अड़ाकर रोका, साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 70 फीसदी झुलसा युवक
विज्ञापन
सभी एचसीएस को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर वे प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे। आपात स्थिति में ही प्रशिक्षण से छूट दी जाएगी। सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास में प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहती है। लेकिन, एचसीएस इससे बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: उपनिरीक्षकों और निचले रैंक के पुलिसकर्मियों की एसएचओ पद से होगी छुट्टी, अपने मूल पद के अनुसार ही करना होगा कार्य
अति विकट या आपात स्थिति में अपने वरिष्ठ सक्षम अधिकारी से ही प्रशिक्षण की छूट पाने के मामले भिजवाएं। अन्य अधिकारियों से केस भिजवाने या सिफारिश करवाने को सरकारी कर्मचारी आचरण नियम, 2016 के तहत कदाचार माना जाएगा। इसे चेतावनी के तौर पर लिया जाए। भविष्य में अगर कोई एचसीएस इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्घ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।