फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young Man was set on fire by pouring petrol In Sonipat 

सोनीपत: जीजा ने बाइक अड़ाकर रोका, साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 70 फीसदी झुलसा युवक

Thu, 02 Dec 2021 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 12:17 PM IST
सार

युवक की अपने जीजा कुलदीप निवासी गांव चिरस्मी से कई साल पहले कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से दोनों की बातचीत बंद थी।

विज्ञापन
Young Man was set on fire by pouring petrol In Sonipat 
युवक जोगेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत की दहिया कॉलोनी में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसके जीजा ने बाइक अड़ाकर उसे रोक दिया और दो युवक उस पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाकर फरार हो गए। युवक को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वारदात का कारण पुरानी कहासुनी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दोस्त के घर से लौटते समय जीजा ने रोका

दहिया कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिग फार्म पर काम करता है। बुधवार शाम को वह अपने दोस्त के घर पर गया था। वहां से रात में लौट रहा था। रात करीब 11 बजे रास्ते में उसका जीजा कुलदीप मिला। कुलदीप गांव चिरस्मी का रहने वाला है। उससे कई साल पहले जोगेंद्र की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से  दोनों की बातचीत बंद है। कुलदीप ने सामने बाइक अड़ाकर उसको रोक लिया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में युवक पीजीआई रेफर

इसी दौरान एक अन्य बाइक पर दो युवक वहां पर पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में बोतल थी। उसने बोतल से पेट्रोल उस पर डाल दिया और उसके दूसरे साथी ने माचिस से आग लगा दी। वह चिल्लाता हुआ अपने घर की ओर भागा। घर पर पहुंचने पर लोगों ने उसके ऊपर पानी डालकर आग बुझाई और उसको सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से रात में ही उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 70 फीसदी तक जल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed