फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HCS will not be able to escape training by influencing the government

हरियाणा: सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे एचसीएस

Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
सार

हरियाणा के एचसीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण से बचने की कोशिश करने के मामले मुख्य सचिव कार्यालय के संज्ञान में आए हैं। एचसीएस ने प्रशिक्षण पर न जाने के लिए अपने उच्च अधिकारी के बजाय अन्य से सिफारिश करवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने एचसीएस के इन प्रयासों को गंभीरता से लिया है। सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास में प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहती है। लेकिन, एचसीएस इससे बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं।

विज्ञापन
HCS will not be able to escape training by influencing the government
training प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के एचसीएस अधिकारी जरूरी प्रशिक्षण से कन्नी काट रहे हैं। सरकार को प्रभावित करने की कोशिश भी इन अधिकारियों ने की है। दबाव डलवाने या प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से बचने की कोशिश करने के मामले मुख्य सचिव कार्यालय के संज्ञान में आए हैं। हैरत की बात यह है कि एचसीएस ने प्रशिक्षण पर न जाने के लिए अपने उच्च अधिकारी के बजाय अन्य से सिफारिश करवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने एचसीएस के इन प्रयासों को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत: जीजा ने बाइक अड़ाकर रोका, साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 70 फीसदी झुलसा युवक
विज्ञापन


सभी एचसीएस को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर वे प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे। आपात स्थिति में ही प्रशिक्षण से छूट दी जाएगी। सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास में प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहती है। लेकिन, एचसीएस इससे बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: उपनिरीक्षकों और निचले रैंक के पुलिसकर्मियों की एसएचओ पद से होगी छुट्टी, अपने मूल पद के अनुसार ही करना होगा कार्य

अति विकट या आपात स्थिति में अपने वरिष्ठ सक्षम अधिकारी से ही प्रशिक्षण की छूट पाने के मामले भिजवाएं। अन्य अधिकारियों से केस भिजवाने या सिफारिश करवाने को सरकारी कर्मचारी आचरण नियम, 2016 के तहत कदाचार माना जाएगा। इसे चेतावनी के तौर पर लिया जाए। भविष्य में अगर कोई एचसीएस इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्घ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed