फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HCS and Allied Services candidates took the exam

Panchkula News: एचसीएस व एलाइड सर्विसेज की उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

Mon, 12 Feb 2024 03:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
HCS and Allied Services candidates took the exam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एचसीएस और अलाइड सर्विसेज की परीक्षा रविवार को 42 केंद्रों पर दो चरणों में हुई। इसमें 5826 लोगों ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 11116 ने आवेदन किया था, लेकिन 51 प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हुए। सुबह और शाम की परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की सघन जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर हैंड डिटेक्टर से चेकिंग करने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया। उम्मीदवारों से कड़ा, अंगूठी समेत अन्य चीजें परीक्षा केंद्र से बाहर ही उतरवा दी गईं थीं।

पंचकूला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि परीक्षा में सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक हुई। इसमें केवल 5826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों के रूमाल, चेन, कलावा सहित अन्य गहने उतारकर बैग में रखवाए गए। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का पहरा बना रहा। परीक्षा देने आए रोहतक के सुधीर मलिक ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया था। इसमें दोनों चरणों के प्रश्नों को हल करने में अच्छा लगा। इस बार करेंट अफेयर्स से पेपर अधिक आया था। डीसी मॉडल स्कूल में परीक्षा देने आई अर्चना सिंह ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। इसमें करेंट अफेयर्स सहित अन्य प्रश्न पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed