फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HCH exam held at 39 centers, 5028 participants appeared

Panchkula News: एचसीएच की 39 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 5028 प्रतिभागी हुए शामिल

Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
HCH exam held at 39 centers, 5028 participants appeared
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में एचसीएस और अन्य अलाइड सर्विस की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया। इसमें 39 सेंटरों पर 52.8 फीसदी 5310 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसमें 10056 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। पेपर दो चरणों में हुआ। पहले चरण में सामान्य ज्ञान और दूसरे चरण में सीसैट का पेपर हुआ। दोनों चरणों में पेपर दो घंटे में हुआ। पहले चरण में सामान्य ज्ञान का पेपर सुबह 10 से 12 बजे तक पेपर हुआ। शाम को सीसैट का पेपर हुआ। यह दोपहर बाद 3 से शाम को 5 बजे तक हुआ। दोनों चरणों में उम्मीदवारों को दस मिनट पहले तक इंट्री दी गई। पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त और पंचकूला की नोडल ऑफिसर वर्षा खनगवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। परीक्षा में 50 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों ने बताया कि सामान्य ज्ञान में सबसे ज्यादा प्रश्न इतिहास, राजनीतिक विज्ञान और देश में चलने वाली योजनाओं के पूछे गए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में केवल रोल नंबर, आईडी और पैन लेकर जाने की अनुमति थी। इसमें शहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -6, डीएवी स्कूल सेक्टर-8, डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -7 सहित शहर के 39 केंद्रों में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

यह कहना है परीक्षार्थियों का
ज्यादा प्रश्न इतिहास से आए
एचसीएस की परीक्षा के सामान्य ज्ञान के पेपर में सबसे ज्यादा प्रश्न इतिहास से आए हैं। सिलेबस कठिन नहीं था। पेपर अच्छा हुआ है। - अदिति, उम्मीदवार

देश के संविधान के प्रश्न अधिक पूछे गए
पेपर में इतिहास के साथ राजनीति विज्ञान से प्रश्न अधिक पूछे गए। इसमें देश के संविधान के प्रश्न अधिक पूछे गए। पेपर में इस बार विज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न कम थे। - शैली, उम्मीदवार
विज्ञापन


सीसैट का पेपर ठीक रहा
सीसैट के पेपर में सिलेबस से प्रश्न अधिक आए थे। इसके लिए तैयारी लगातार की थी। इसमें प्रश्न, पर्यायवाची, वन वर्ल्ड के प्रश्न सही तरीके से पूछे गए हैं। पेपर समय से पहले हल कर लिया। निवेश, उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी प्रश्न हल किए
सामान्य ज्ञान और सीसेट के 80 फीसदी प्रश्न हल किए। पेपर अच्छा रहा। पेपर बताए गए सिलेबस के आधार पर आया था। पेपर की तैयारी बेहतरीन तरीके से की गई थी। -हितेश परमार, उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed