फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryanyoga class rehersal, modi chandigarh visit, panchkula administration, panchkulaa, India

पंचकूला में कल जुटेंगे हजारों योग साधक, फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 19 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Haryanyoga class rehersal,  modi chandigarh visit, panchkula administration, panchkulaa, India
pm modi

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभागिता के लिए हरियाणा के प्रतिभागी पंचकूला पहुंच चुके हैं। ये प्रतिभागी 19 जून को चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेंगे। इसके बाद साधक पंचकूला में योग दिवस के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। होटल रेडबिशप में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ में होने वाले योग कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कहा कि रविवार 19 जून को कैपिटल कांप्लेक्स में फुल ड्रैस रिहर्सल होगी।

इसमें हरियाणा के 10 हजार प्रतिभागी भाग लेंगे। इस बैठक में जिला प्रशासन और आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में 30 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। पंचकूला और अंबाला जिला प्रशासन पर विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के ठहराने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंडीगढ़ प्रशासन के साथ निरंतर ताल-मेल बनाएं और ग्रुप लीडर, प्रतिभागी और अन्य व्यक्तियों के लिए प्रविष्टि पास समय से भरकर प्रतिभागियों को देना सुनिश्चित करें। जिससे 21 जून को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारियों, सुपरवाइजर का तालमेल सही होना चाहिए और किसी काम में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार और उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने अवगत करवाया कि योग प्रतिभागियों की मदद के लिए जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर जिला के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ ले जाने के लिए बसों में हरियाणा  पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। 


पांच एंबुलेंस की होगी विशेष सेवा
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभिन्न स्थानों  पर पांच एंबुलेंस हर समय उपलब्ध रहेंगी, जिसमें एक डाक्टर सहित 3 सदस्यों  का स्टाफ व दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के  अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, स्वास्थ्य  विभाग की महानिदेशक डॉ. कमला सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, सिटी  मजिस्ट्रेट ममता शर्मा और सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल समेत अन्य विभागों के  अधिकारी मौजूद थे। 


-------14 स्थानों पर ठहरें हैं प्रतिभागी--------
-
जैनेन्द्रा पब्लिक स्कूल 
सेक्टर-12ए सार्थक स्कूल 
सेक्टर 20 स्थित संस्कृति स्कूल 
सेक्टर-15 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सेक्टर-19 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 
सेक्टर-3 स्थित हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन भवन 
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडिययम
सेक्टर 6 और 7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 
माता मनसा देवी स्थित लक्ष्मी भवन 
सेक्टर-14 स्थित किसान भवन 
सेक्टर-10 स्थित सूद भवन 
मनसा देवी सेक्टर-5 रोड भवन

------कंट्रोल रूम का यह है नंबर--------
आयुष निदेशालय भवन के कंट्रोल रूम का नंबर 8699555598 और 8558894424 
लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम का नंबर 0172-2568313
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed