फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's daughters are touching the sky: Shatrujeet Kapoor

हरियाणा की बेटियां छू रहीं आसमान : शत्रुजीत कपूर

Wed, 17 Jan 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana's daughters are touching the sky: Shatrujeet Kapoor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। द्वितीय पंचकूला पुस्तक मेले में मंगलवार को इंद्रधनुष सभागार में आसमान छूती बेटियां म्हारी लाडो विषय पर राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व की नई मिसाल कायम कर रहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं। पुस्तक मेले जैसे आयोजनों से हम सुरक्षित मातृत्व स्वस्थ समाज के स्वप्न की तरफ हम कदम बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग अनेक पहलों का संयोजन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पुस्तक संस्कृति के उन्नयन की शुरूआत जो 22 अक्तूबर 2020 को काछवा में सरदार पटेल पुस्तकालय के उद्घाटन से शुरू हुई थी, उसका सर्वोत्तम परिणाम पुस्तक मेले के तौर पर निखर कर आया है। उन्होंने पुस्तक मेले में शामिल विभिन्न प्रकाशकों और विभागों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह साहित्य उत्सव आप सब के संयुक्त उपक्रम से संभव हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का आरंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हरियाणा से ही किया गया था। हरियाणा की नारी शक्ति का बखान करते हुए उन्होंने दंगल फिल्म का भी जिक्र किया, जोकि हरियाणा के मशहूर महिला पहलवानों के जीवन पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डाॅ. गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करना एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर प्रख्यात चित्रकार डाॅ. गगनदीप कौर की ओर से कोविड-19 पर लिखी किताब जिक्रे हालात का विमोचन किया गया।
प्रख्यात साहित्यकार विश्वास पाटिल मीडिया से हुए रूबरू
पानीपत, सम्भाजी जैसी रचनाओं के लेखक विश्वास पाटिल द्वितीय पंचकूला पुस्तक मेले के चेयरमैन च्वाॅइस स्टाल पर मीडिया व पाठकों से रूबरू हुए। उन्होंने एक पाठक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इंटरनेट ने किताबों की दुनिया को विस्तार दिया है। सूचना क्रांति के आने से पहले जो रचनाएं केवल हजारों की संख्या तक सीमित रह जाती थी आज के समय में फेसबुक जैसे माध्यम की वजह से वह लाखों लोगो तक पहुंच रही हैं।
बिजली वितरण कंपनियों के अध्यक्ष पीके दास ने कहा कि किताबों की दुनिया में साहित्यकारों के भाग लेने से इस तरह के आयोजन साहित्यिक उत्सव में तबदील हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला अपने शहर के लोगों के लिए एक बौद्धिक ठिकाना होता है।

इस अवसर पर एचवीपीएन के निदेशक (तकनीकी) मनोज कुमार वत्स, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता चंदन सिंह और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article