फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Youth Congress president Divyanshu Buddhiraja acquitted of charges of putting up illegal hoardings

Panchkula: अवैध होर्डिंग्स लगाने के मामले में हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा बरी

Fri, 18 Apr 2025 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 01:37 PM IST
सार

अवैध होर्डिंग्स लगाने के केस में हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को पंचकूला कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

विज्ञापन
Haryana Youth Congress president Divyanshu Buddhiraja acquitted of charges of putting up illegal hoardings
दिव्यांशु बुद्धिराजा बरी - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

अवैध होर्डिंग्स लगाने के केस में हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को पंचकूला की एक न्यायालय ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने 28 जनवरी 2018 को दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 3ए के तहत दर्ज किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काैन है हैप्पी पासिया: जिसने पंजाब को ग्रेनेड हमलों से दहलाया, छोटे अपराध करने वाला कैसे बना वाॅन्टेड गैंगस्टर
विज्ञापन


मामले में अभियोजन पक्ष ने नगर निगम पंचकूला के तत्कालीन आयुक्त राजेश जोगपाल की शिकायत के आधार पर आरोप लगाया था कि बुद्धिराजा ने एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में पंचकूला शहर में अवैध होर्डिंग्स लगाए थे। इस मामले में आरोप तय किए गए थे, जिसमें बुद्धिराजा ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

नगर निगम आयुक्त कार्यालय से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा शहर के विभिन्न मुख्य चौकों पर बिना अनुमति के फ्लेक्स साइन बोर्ड और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजेश जोगपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि किसी भी व्यक्ति या संस्था ने नगर निगम से इन साइन बोर्डों को लगाने के लिए अनुमति नहीं ली है। आयुक्त ने पत्र में उल्लेख किया कि हरियाणा संपत्ति विरुपण रोकथाम अधिनियम 1989 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के बोर्ड लगाना निषिद्ध है। निगम आयुक्त ने पुलिस को पत्र के साथ सेक्टर 14 के एक राउंड अबाउट पर लगे होर्डिंग की फोटो कापी संलग्न करते हुए संबंधित कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था।



अदालत ने कहा, किसी ने नहीं देखा बुद्धिराजा को होर्डिंग लगाते हुए

अपने निर्णय में अदालत ने अभियोजन पक्ष की गंभीर खामियों की कड़ी आलोचना की। अदालत ने कहा कि किसी भी अभियोजन गवाह ने बुद्धिराजा को होर्डिंग लगाते हुए नहीं देखा और न ही जांच में उन मजदूरों या ठेकेदारों को शामिल किया गया जो उनके निर्देश पर काम कर रहे थे। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला केवल बुद्धिराजा के एनएसयूआई अध्यक्ष पद पर आधारित था, जबकि उनके उस समय के पद का भी कोई दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया गया।

इसके अलावा अदालत ने अभियोजन गवाह मदन लाल (सफाई निरीक्षक) की गवाही पर भी ध्यान दिया जिन्होंने कहा कि निगम ने 152 होर्डिंग्स जब्त किए थे, लेकिन उन्हें पुलिस कस्टडी में नहीं लिया गया और न ही अदालत में केस प्रॉपर्टी के तौर पर पेश किया गया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष अपना मामला पूर्णत प्रमाणित करने में असफल रहा और दिव्यांशु बुद्धिराजा को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed