फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Warehousing Corporation and Hafed have procured 18935 metric tonnes of paddy so far

हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन व हैफेड ने अब तक की 18935 मीट्रिक टन धान की खरीद

Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Warehousing Corporation and Hafed have procured 18935 metric tonnes of paddy so far
पंचकूला। जिले में खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद का कार्य प्रगति पर है। अब तक जिला की तीन मंडियों में 18935 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 10690 मीट्रिक टन हैफेड व 8245 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग की ओर से खरीदी गई है।
विज्ञापन

डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 1355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 255 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से 1100 मीट्रिक टन हैफेड की ओर से खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 10960 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 5860 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन व 5100 मीट्रिक टन हैफेड की ओर से खरीद की गई।
विज्ञापन

रायपुररानी में अब तक 6620 मीट्रिक टन धान खरीदी
रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 6620 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 2130 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन व 4490 मीट्रिक टन हैफेड की ओर से खरीद की गई है। जिले में बरवाला, रायपुररानी व पंचकूला में स्थापित तीन अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड व हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन की ओर से फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed