फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana vidhan sabha Budget will come on March 8, session will run till 22 march

आठ मार्च को आएगा बजट, 22 तक चलेगा सत्र, 2 मार्च से होगी बजट सत्र की शुरुआत, बीएसी में हुआ निर्णय

Mon, 28 Feb 2022 08:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana vidhan sabha Budget will come on March 8, session will run till 22 march
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 से 22 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 मार्च को बजट पेश करेंगे। सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इस बार सत्र, लोकसभा की तर्ज पर चलेगा। नई परंपरा के तहत 9 से 11 मार्च तक सत्रावकाश रहेगा। इस दौरान विधानसभा की तदर्थ समितियां बजट प्रस्ताव का अध्ययन करेंगी। हरियाणा में यह अपनी तरह का अनूठा प्रयोग है।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा सचिवालय में कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में ये निर्णय लिए गए। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विस उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। ज्ञान चंद गुप्ता ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

3, 4 और 7 मार्च को अभिभाषण पर सदन में चर्चा की जाएगी। 7 मार्च को ही मुख्यमंत्री अपना जवाब देंगे। 8 मार्च को बजट पेश होगा। इस दिन प्रश्न काल नहीं होगा। 9 से 11 मार्च तक सत्रावकाश रहेगा। 12 और 13 मार्च को शनिवार- रविवार की छुट्टी है। इस दौरान बजट पर विस्तृत अध्ययन के लिए 73 विधायकों की तदर्थ समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां बजट का समग्रता से अध्ययन कर अपने सुझाव मुख्यमंत्री को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 से 16 मार्च तक बजट पर व्यापक चर्चा करवाई जाएगी। 17 मार्च को अवकाश रहेगा। 18 से 20 मार्च तक राजकीय अवकाश हैं। 21 और 22 मार्च के दिन विधायी कामकाज के लिए निर्धारित किए गए हैं। 22 मार्च को सत्रावसान होगा। बजट सत्र को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करवाई हैं। वह बजट सत्र से शून्यकाल को प्रभावी व व्यवस्थित करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बीएसी सदस्यों से सुझाव भी मांगे। बजट सत्र के लिए 493 तारांकित और 242 अतारांकित प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले 2 दिन के लिए ड्रा निकाला जा चुका है। इसके साथ ही विधायकों ने 2 कार्य स्थगन प्रस्ताव भी दिए हैं।

सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए निर्मल व नीरज के नाम की अनुशंसा
सोमवार को विस में सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए विशेष समिति की बैठक भी हुई। समिति ने गन्नौर से भाजपा विधायक निर्मल रानी और फरीदाबाद (एनआईटी) से नीरज शर्मा के नामों की अनुशंसा की है। इन दोनों विधायकों को बजट सत्र के पहले दिन 2 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की नकद राशि, शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed