फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Super-100 students hoisted the flag in JEE Main... Four from Panchkula district scored excellent marks

Panchkula News: जेईई मेन में हरियाणा सुपर-100 के छात्रों ने लहराया परचम... पंचकूला जिले से चार ने हासिल किए बेहतरीन अंक

Sun, 18 Feb 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Super-100 students hoisted the flag in JEE Main... Four from Panchkula district scored excellent marks
हरियाणा सुपर-100 में 6 बच्चे बच्चों ने 99 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया हरियाणा का मान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जेईई मेन में हरियाण सुपर-100 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए आईआईटी, जेईई मेन के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। पंचकूला जिले से चार विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। इनमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सार्थक) सेक्टर-12ए के तीन विद्यार्थी अभिनव ने 93.04 परसेंटाइल, शिवम ने 92.39 और विपुल ने 85.56 परसेंटाइल हासिल किए। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरवाला के मुस्कान ने 86.09 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन आए रिजल्ट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सुपर-100 में 6 बच्चे ऐसे निकले जिन्होंने 99 फीसदी से अधिक अंक हासिल करके आने वाले विकसित भारत में हरियाणा के सरकारी स्कूलों की भागीदारी का सुनहरा संदेश दिया है। हरियाणा सुपर- 100 को और भी उत्तम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इन छह छात्रों के अलावा 55 छात्रों की 90 से अधिक परसेंटाइल और 107 छात्रों की 80 से अधिक पर परसेंटाइल आई हैं। ये सभी छात्र सरकारी स्कूल के छात्र हैं। इस अवसर पर विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट की क्षेत्रीय समुदाय प्रबंधक नवजीवन ढींगरा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने विकल्प फाउंडेशन संस्थान के सहयोग से प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए मेधावी राजकीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन

छह वर्षों में 160 से अधिक बच्चों ने आईआईटी, एनआईटी और एम्स जैसे संस्थान में दाखिला पाया
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2018 में हरियाणा सुपर-100 नामक योजना शुरू की गई थी। पिछले 6 वर्षों में 160 से अधिक बच्चों को आईआईटी, एनआईटी, एम्स अैर और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने में सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों ने सरकारी स्कूलों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के अंदर एक ऐसी लौ जलाई है, जिसकी रोशनी आने वाले कई वर्षों तक हरियाणा और पूरे भारत को जगमगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed