{"_id":"65d51810dce407eea10bbdca","slug":"haryana-state-commission-for-protection-of-child-rights-chairperson-praveen-joshi-takes-charge-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6872-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने पदभार संभाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित आयोग के कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने उनको बधाई दी हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने कहा कि वे कल ही आयोग की आयोजित बैठक में कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश देंगी।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की मोनिका मलिक, आरएस ढिल्लों, पलवल के विधायक दीपक मंगला, राई के विधायक मोहन लाल कौशिक, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष वरिंद्र गर्ग, शुगर फेड के पूर्व अध्यक्ष हरपाल चीका, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री परमजीत कौर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।