फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana showed courage: Navdeep Singh Hooda won four medals including three gold in open rifle events

हरियाणा ने दिखाई धाक : नवदीप सिंह हुड्डा ने ओपन राइफल मुकाबलों में तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते

Mon, 13 Mar 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana showed courage: Navdeep Singh Hooda won four medals including three gold in open rifle events
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 में चल रही 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन हरियाणा के नाम रहा। हरियाणा के नवदीप सिंह हुड्डा ने तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया। 50 मीटर ओपन राइफल पुरुष एकल मुकाबले में उन्होंने 213 प्वाइंट के साथ स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश के पवन कुमार चौहान ने 192 प्वाइंट लेकर रजत और गुजरात के मोहित कुमार आर बरैया ने 185 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया ।
विज्ञापन

50 मीटर ओपन राइफल प्रॉन चैंपियनशिप पुरुष एकल खेल में मिजोरम के जैरी लल्लावमसंगा ने 85 पॉइंट लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नवदीप सिंह हुड्डा ने 83 प्वाइंट लेकर रजत पदक और केरल के राजित टीके ने 76 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, 50 मीटर ओपन राइफल प्रॉन चैंपियनशिप पुरुष एकल वेटरन कैटेगरी खेल में नवदीप सिंह हुड्डा ने 83 प्वाइंट लेकर स्वर्ण पदक, कर्नाटक के सुदर्शन जीए ने 76 प्वाइंट लेकर रजत पदक और जॉय थॉमस ने 72 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

50 मीटर ओपन राइफल चैंपियनशिप महिला कैटगरी एकल में केरल की दीप्ति जोली किटिसरी ने 161 प्वाइंट लेकर स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की मेघा तिवारी ने 160 प्वाइंट लेकर रजत पदक, केरल की अमृता सिवारामन ने 155 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक जीता। 50 मीटर ओपन राइफल प्रॉन चैंपियनशिप महिला एकल खेल में छत्तीसगढ़ की मेघा तिवारी ने 70 प्वाइंट लेकर स्वर्ण पदक, केरल की दीप्ति जोली किटिसरी ने 66 प्वाइंट लेकर रजत पदक और अमृता सिवारामन ने 66 प्वाइंट लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ने जीता रस्साकशी मुकाबला
हरियाणा और आंध्रा प्रदेश के बीच रस्साकशी मुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं तेलंगाना ने कर्नाटक को 2-0 से हराया।
हॉकी (पुरुष ) फाइनल मैच कर्नाटक और उड़ीसा के बीच में खेला गया। इसमें कर्नाटक ने 3-2 से विजय हासिल की। उड़ीसा दूसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।
फुटबाॅल में हरियाणा ने आसाम को हराया
फुटबाल मैच में हरियाणा ने आसाम को 5-3 से हराया। दूसरी तरफ केरल और मणिपुर के बीज मैच में केरल की टीम 2-0 से विजयी रही। तीसरा मुकाबला सिक्किम और गोवा के बीच खेला गया। इसमें सिक्किम ने 2-1 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 4-0 से हराया।
हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को हराया
वॉलीबाल (महिला) सेमीफाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-0 और कर्नाटक ने गुजरात को 3-0 से हराया।

तीरंदाजी में मध्य प्रदेश की रुचि पटेल ने मारा मैदान
तीरंदाजी (महिला श्रेणी) फाइनल मैच में मध्य प्रदेश से रुचि पटेल ने 144 मीटर का निशाना साधते हुए प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ से प्रमिला साहु ने 140 मीटर का निशा और केरल से अनीशा केए ने 133 मीटर का निशाना साधते हुए क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी (पुरूष श्रेणी) फाइनल मैच में महाराष्ट्र से पवन साधानंद जाधव ने 168 मीटर का निशाना साधते हुए प्रथम स्थान, केरल से चंद्रन केके ने 165 मीटर और गुजरात से एमजी पसाया ने 159 मीटर का निशाना साधते हुए क्रमश दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed