फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana: Height of 200 candidates completed in re-measurement.

हरियाणा ः दोबारा पैमाइश में 200 अभ्यर्थियों की हाइट पूरी, 20 को गड़बड़ी के चलते पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 08 Feb 2022 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana: Height of 200 candidates completed in re-measurement.
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा से हुई शारीरिक पैमाइश में 200 युवाओं की हाइट पूरी पाई है, जबकि पहले इनको कम हाइट बताकर बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा, 3 से 6 फरवरी के दौरान आए 2200 युवाओं में से 20 ऐसे युवा पकड़े गए, जो गड़बड़ी करके हाइट बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती में आयोग की ओर से पीएमटी के दौरान काफी संख्या में लड़कों और लड़कियों को हाइट कम बताकर बाहर कर दिया था। इसके बाद सभी युवा हाईकोर्ट में पहुंचे थे। युवाओं का आधार था कि उनकी हाइट एसआई भर्ती में पूरी थी, जबकि इस बार उनकी हाइट कम बताई जा रही है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने कमीशन को दोबारा पैमाइश के आदेश दिए थे। आयोग ने तीन दिन तक सभी की पैमाइश की। इनमें से दुर्गा शक्ति से लेकर पुरुष सिपाही के 200 अभ्यर्थियों की हाइट पूरी पाई गई।
विज्ञापन

किसी ने मिट्टी लगा पैरों में फेविकॉल लगाया
अपनी हाइट पूरी करने के लिए युवा अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं, बल्कि अपने शरीर को कष्ट देकर अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। रविवार को सिर पर विग लगाए एक युवक को पकड़ा था। ऐसे कुल 20 युवा जांच के दौरान सामने आए। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि कुछ युवाओं ने पैरों के नीचे मिट्टी लगाकर फेविकॉल लगा रखी थी तो किसी ने इंजेक्शन लगाकर पैरों में सूजन बना रखी थी। कुछ युवाओं ने सिर में भी चोट मरवाकर हाइट बढ़ाने की कोशिश की। इन सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed