फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana electricity employees go on hunger strike to protest online transfer policy

Panchkula News: हरियाणा बिजली कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में की भूख हड़ताल

Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana electricity employees go on hunger strike to protest online transfer policy
पंचकूला। हरियाणा बिजली विभाग में सरकार की आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने पंचकूला में सांकेतिक भूख हड़ताल और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के माध्यम से बिजली मंत्री हरियाणा को अपने मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य उप प्रधान मनजिंदर सिंह ने की, जबकि संचालन सर्कल सचिव राजीव कुमार ने संभाला। इस अवसर पर राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा और राज्य महासचिव राजेंद्र राणा ने कहा कि यूनियन लगातार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध कर रही है। सब डिवीजन से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर कार्यालय पंचकूला तक प्रदर्शन के बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना है कि बिजली विभाग एक तकनीकी और संवेदनशील सेवा है, जहां कर्मचारियों की क्षेत्रीय जानकारी और अनुभव अत्यंत आवश्यक है। यदि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई तो इसका विभागीय कार्य और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
यूनियन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 10 साल से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को राज्यव्यापी हड़ताल में हरियाणा के तमाम बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर उप प्रधान सतीश मान, बलदेव, राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक शर्मा, मलकीत सिंह, सतीश जांगड़ा और सोमपाल रावल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed