Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   haryana cm nayab saini convoy fire brigade vehicle falls into gorge two injured

हरियाणा: सीएम नायब सैनी के काफिले में बड़ा हादसा, दमकल की गाड़ी खाई में गिरी; चालक समेत दो घायल, वीडियो

Tue, 17 Nov 2026 07:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगलवार को थापली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री मोरनी में आयोजित राज्य स्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले से लौट रहे थे।

विज्ञापन
haryana cm nayab saini convoy fire brigade vehicle falls into gorge two injured
सीएम नायब सिंह सैनी का काफिले की गाड़ी खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मोरनी से पंचकूला लौटते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी थापली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी का चालक और एक अन्य कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


Trending Videos

ड्राइवर सहित दो घायल
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को मोरनी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मोरनी से पंचकूला की ओर लौट रहा था। इसी दौरान थपली के पास काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो कर्मियों को चोटें आईं। इसके तुरंत बाद घायलों को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed