फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Board 10th and 12th examination from 27th, 12500 students will appear.

Panchkula News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 27 से, 12500 विद्यार्थी देंगे एग्जाम

Tue, 25 Feb 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board 10th and 12th examination from 27th, 12500 students will appear.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले में वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 27 व 28 फरवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के साथ स्थानीय अधिकारियों की ओर से नकल रहित परीक्षा कराने पर जोर रहेगा। परीक्षा में इलेक्ट्रिक सामान लाने पर प्रतिबंध रहेगा। पंचकूला में कोई परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में नहीं है। जिले में दोनों कक्षाओं के 10वीं और 12वीं के 12500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें राजकीय स्कूलों के नौ हजार और गैर राजकीय स्कूल के तीन हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। 19 फरवरी को बोर्ड ने प्रदेशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक है। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए जल्द ही स्पेशल फ्लाइंग टीमों का गठन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी स्कूलों में जांच की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 16 सेंटर बनाए
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि पंचकूला में स्थानीय तौर पर परीक्षा के लिए 16 सेंटर बनाए गए हैं। कालका सब डिवीजन में आठ सेंटर बनाए हैं। कक्षा 10वीं में राजकीय विद्यालयों के कुल छह हजार और 12वीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में 6500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 25 फरवरी को परीक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed