फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana assembly budget session begins.

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र शुरू : विवि और कॉलेजों का 2023 तक नैक मूल्यांकन, 125 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी

Thu, 03 Mar 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana assembly budget session begins.
चंडीगढ़। बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल शोक संदेश पढ़ते हुए।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार वर्ष 2023 तक सभी पात्र विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों का नैक से आंकलन एवं मूल्याकंन करवाएगी। नूंह में बहुविषयी कॉलेज खोला जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में रोडवेज बेड़े में 125 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। शहद उत्पादन दस गुना बढ़ाने का लक्ष्य है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहीं। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण 2022-23 और 2023-24 के दौरान प्रथम चरण में 1802 गांवों में वेटलैंड टेक्नॉलोजी के माध्यम से 4554 तालाबों का दो साल में पुनर्वास, नवीनीकरण व पुनरोद्धार किया जाएगा। सरकारी व बहुतकनीकी संस्थानों की सभी छात्राओं को घर से संस्थान तक सुरक्षित एवं मुफ्त परिवहन सुविधा मिलेगी। छात्रों को स्टार्टअप एवं उद्यमशीलता के लिए जागरूक किया जा रहा है। पांच जिलों के राजकीय महाविद्यालयों में इन्क्यूबेशन केंद्र सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं, इस वर्ष अन्य 17 जिलों में भी ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में 9 नए चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान खोले जा रहे हैं। वर्ष 2022-23 में 50,000 ऑफ -ग्रिड सोलर पंप लगाने का प्रस्ताव है। हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति-2021 के तहत वर्ष 2030 तक शहद उत्पादन को 10 गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय के तहत राज्य को 2019-2024 की अवधि के लिए 2500 किलोमीटर को चौड़ा और सुदृढ़ करने का काम आवंटित किया गया है। इसमें से 1243 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अभिभाषण की प्रति न मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने जताई आपत्ति
बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ। उन्होंने दो बजकर एक मिनट से दो बजकर 28 मिनट तक अभिभाषण के जरिये प्रदेश सरकार का रोडमैप पेश किया। साथ ही उपलब्धियां भी गिनाईं। पृष्ठ संख्या 11 से पृष्ठ संख्या 34 तक उनका अभिभाषण पढ़ा हुआ माना गया। राज्यपाल के अभिभाषण पढ़ने के दौरान कुछ मंत्रियों को छोड़कर किसी विधायक को उसकी प्रति नहीं मिली। अभिभाषण खत्म करते ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई। विधायकों की ओर से शोर-शराबा भी किया गया। इस समय राज्यपाल अपने आसन पर बैठे हुए थे। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को शांत कराने की कोशिश की, इतने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आग्रह पर राज्यपाल स्पीकर के आसन से पीछे से बाहर निकल गए। इससे पहले अभिभाषण पढ़ने के दौरान ही विधायकों को प्रति दे दी जाती थी।
विज्ञापन

भिवानी में खुलेगा एक्वा पार्क और उत्कृष्टता केंद्र
राज्य में वर्ष 2022-23 के दौरान 57550 एकड़ क्षेत्र को मत्स्य पालन के अंतर्गत लाया जाएगा। जिससे लगभग 2.30 लाख मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला भिवानी के ग्राम गरवा में एकीकृत एक्वा पार्क और उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम और मेवात की बुझेगी प्यास
मेवात और गुरुग्राम क्षेत्र को पीने का पानी प्रदान करने के लिए सरकार काम करेगी। गुरुग्राम जल आपूर्ति नहर से 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से 200 क्यूसेक की मेवात फीडर नहर का निर्माण 600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से होगा। गुरुग्राम क्षेत्र और मेवात नहर फीडर की भविष्य में पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए गुरुग्राम जल सेवाएं चैनल की मौजूदा क्षमता 475 क्यूसेक तक बढ़ाई जाएगी। डार्क जोन के खेतों में एकत्रित हुए बारिश के पानी से भू-जल की दोबारा भरपाई के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत 40 करोड़ रुपये की लागत वाले 1000 रिचार्ज कुओं के निर्माण को मंजूरी दी है।
एसवाईएल, रावी-ब्यास का पानी लेकर रहेंगे
सरकार एसवाईएल, रावी-ब्यास नदियों के पानी का अपना वैध हिस्सा लेकर रहेगी। एसवाईएल मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ठोस पैरवी की जा रही है। सरस्वती में जल-प्रवाह के लिए आदिबद्री में सोम नदी पर बांध बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ एमओयू किया है। इसके बनने से 224 हेक्टेयर मीटर जल का संग्रहण होगा। नाबार्ड सूक्ष्म सिंचाई कोष के तहत 32,000 हेक्टेयर भूमि को लाभान्वित करने के लिए नहर आधारित आउटलेट पर बुनियादी ढांचा बनाने की परियोजनाएं मंजूर की हैं।
एथेनॉल प्लांट जल्दी शुरू होगा
खेतों में पराली की समस्या के निवारण के लिए सरकार पराली से बिजली और बायोगैस की परियोजनाओं को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार ने तेल विपणन कंपनियों के साथ मिल कर राज्य में एथेनाल और बायोगैस की परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया है। पानीपत में 100 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता के एथेनॉल प्लांट के शीघ्र शुरू होने की संभावना है। इसमें लगभग 2.5 लाख टन पराली की सलाना खपत होगी।
पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण पर सरकार कायम
हरियाणा सरकार ने पंचायती राज चुनावों को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सरकार महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर कायम है। साथ ही मतदाताओं को राइट को रिकॉल का अधिकार भी दिया जाएगा, वे अच्छा काम न करने पर सरपंच को हटा सकेंगे। बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा में अपने अभिभाषण में इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में पंचायतों की बागडोर पढ़े-लिखे हाथों में सौंपी है। अब ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इन्हें और सुदृढ़ करने के लिए तीनों स्तरों की पंचायती राज संस्थाओं को पहले से अधिक दायित्व सौंपे जाएंगे। पंचायती राज में महिलाओं के अलावा पिछड़ा वर्ग-ए को भी 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पेंशन देकर उनका सम्मान बढ़ाया है।
राम मंदिर निर्माण से देशवासियों की आस्था को मिली मजबूती
राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने से करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने ई-गवर्नेंस का रास्ता अपनाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। प्रदेशवासियों की आशा के अनुरूप सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, स्वायत्तता, संरक्षण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वामित्व, समाधान और सुशासन के माध्यम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में शुरू हुए हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में अपना पहला अभिभाषण देेते हुए हर्ष हो रहा है। अमृत महोत्सव वर्ष में केंद्र सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस 26 दिसंबर को हर वर्ष ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
दुकानों, मकानों की मलकीयत के लिए 7077 आवेदन
20 साल से अधिक समय से किराये, लीज अथवा लाइसेंस फीस पर चल रही पालिकाओं की दुकानों व मकानों की मलकीयत के लिए लगभग 7077 लाभार्थियों ने आवेदन किया है। वर्तमान में काबिज व्यक्तियों को सरकार उनका मालिकाना हक देगी।
ये भी बोले राज्यपाल
प्राकृतिक संसाधनों की कमी और बंदरगाहों से राज्य की दूरी के बावजूद निर्यात के मामले में राज्य का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वर्ष 2020-21 के दौरान निर्यात बढ़कर लगभग 1745.72 करोड़ रुपये का हो गया है।

उत्तर भारत का पहला मूक एवं बधिर बच्चों का संस्थान महाज्ञानी ऋषि अष्टावक्र राजकीय बहुतकनीकी, पंचकूला में स्थापित किया गया है। इसमें बच्चों को तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाकर हुनरमंद बनाया जाएगा। राज्य के कुछ अन्य बहुतकनीकी संस्थानों में भी इसी तरह के डिप्लोमा कोर्स कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के साथ जैसे पुस्तकालय विज्ञान, होटल प्रबंधन आदि भी आरंभ किये जाएंगे। राज्य के बहुतकनीकी संस्थानों में कुछ पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किए जाएंगे। हरियाणा में बड़े पैमाने पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 लाख नए रोजगार सृजित करने, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के अवसर पैदा करेंगे।

चंडीगढ़। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अभिभाषण पढ़ते हुए।

चंडीगढ़। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अभिभाषण पढ़ते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed