फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana and Punjab governments should submit answers on appointing three counselors in every district: High Court

हरियाणा व पंजाब सरकार हर जिले में तीन काउंसलर नियुक्त करने पर सौंपे जवाब: हाईकोर्ट

Sat, 03 Feb 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana and Punjab governments should submit answers on appointing three counselors in every district: High Court
चंडीगढ़। वैवाहिक विवाद से जुड़ी 700 आपराधिक शिकायतों का एक साल में काउंसलर के माध्यम से निपटारा करने में चंडीगढ़ प्रशासन की बड़ी सफलता को देखते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार को प्रत्येक जिले में तीन काउंसलर की नियुक्ति को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया था कि चंडीगढ़ प्रशासन ने लीगल सर्विस अथॉरिटी के माध्यम से वैवाहिक विवादों के निपटारे के लिए काउंसलरों की नियुक्ति की थी। इन काउंसलरों ने एक साल की अवधि में 700 मामलों का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने इसको लेकर संज्ञान लेते हुए हरियाणा व पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

हरियाणा व पंजाब दोनों सरकारों की ओर से नोटिस स्वीकार करने के बाद हाईकोर्ट ने अब दोनों राज्यों को आदेश दिया था कि हर जिले में अनुबंध के आधार पर तीन काउंसलर नियुक्त किए जाएं। इन काउंसलरों को वैवाहिक विवाद से जुड़ी आपराधिक शिकायतों का निपटारा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जाए और हाईकोर्ट में आदेश का पालन करते हुए इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए। इन निर्देशों के साथ ही हाईकोर्ट ने इस मामले में लिए गए संज्ञान का निपटारा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मामला हाईकोर्ट में आदेश के पालन से जुड़ी रिपोर्ट के लिए पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने जवाब के लिए मोहलत मांगी तो वहीं पंजाब ने अपनी नीति पेश की। इसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई फरवरी तक स्थगित करते हुए आदेश का पालन कर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed