{"_id":"57bca7ec4f1c1b6138d501d3","slug":"hariyana-hariyana-transport-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज की बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज की बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरनी के बड़याल गांव पास मंगलवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस आई तकनीकी खराबी की वजह से वह लुढ़क कर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि बस में सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं बस चालक ने किसी तरह बस से कूदकर जान बचाई। बस से कूदने के की वजह से उसके हाथ और पैर में चोट आई है।
जानकारी के अनुसार बड़याल गांव में सुबह जैसे ही चालक कमल सिंह द्वारा अपने नियमित बस रूट पर जाने के लिए बस को स्टार्ट किया तो बस अचानक पीछे की लुढ़कने लगी। बस के पिछले टायरों के नीचे पत्थर भी लगे थे। कमल ने बताया कि बस को स्टार्ट करके प्रेशर बनाने का प्रयास करना चाहा, लेकिन नहीं बन पाया। बस की ब्रेक और स्टेयरिंग ने भी काम नहीं किया।
जब बस नहीं रुकी तो वह नीचे कूद गए। जिससे हाथ और पैर में चोट लग गई। बस ने पौने छह बजे समलौठा व टिक्करताल जाना था। लोगों ने बताया कि जहां से बस खाई में लुढ़की वहां सड़क को धंसने से बचाने के लिए ब्रैस्टवाल लगी हुई थी, लेकिन उसके ऊपर पैराफिट नहीं थी। यदि पैराफिट होती तो बस खाई में लुढ़कने से बच सकती थी। परिवहन निगम के ड्यूटी इंस्पेक्टर हिसम सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि इस समस्या से परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे। टूटी पैराफिट व कई जगह पैराफिट नहीं होने की समस्या के बारे में जब लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हरपाल सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि इन सभी मरम्मत वाली जगहों के लिए सरकार को लिखा गया है।