फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hardworking leaders will be given responsibility in the organization and government: Mann

मेहनत करने वाले नेताओं को संगठन व सरकार में दी जाएगी जिम्मेदारी : मान

Thu, 25 Jul 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Hardworking leaders will be given responsibility in the organization and government: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर पहुंचे। अब वह दो दिन यहीं से काम करेंगे। मान ने उपचुनाव से पहले दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जालंधर में एक कार्यालय खोला था और चुनाव के बाद भी कार्यालय बनाए रखने का वादा किया था। अब उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए सप्ताह में दो दिन जालंधर में रहकर यहीं से काम करके लोगों की समस्याओं को हल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पहले दिन सीएम भगवंत मान ने जालंधर में आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जालंधर पश्चिम उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मान ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी के मेहनती स्वयंसेवकों की है, जिन्होंने जालंधर पश्चिम के हर दरवाजे पर जाकर लोगों को आप सरकार के कल्याणकारी कार्यों व नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने जेल में इस सफलता का जश्न मनाया। मान ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर भी करारा तमाचा है, जिन्होंने सोचा था कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने एक बार फिर व्यापारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों और कई अन्य उद्यमियों के साथ बैठकें की। उन्हें नए मुद्दों के बारे में पता चला, जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। यह इस चुनाव से निकली अच्छी चीजों में से एक है। उन्होंने शीतल अंगुराल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालच करते हैं, भगवान उनकी मदद नहीं करते, बल्कि उनकी जगह किसी ‘भगत’ को भेज देते हैं।
मान ने आप स्वयंसेवकों से एकजुट रहने और रंगला पंजाब के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब इरादे ईमानदार नहीं होते तो आंतरिक विवाद राजनीतिक पार्टियों को खत्म कर देते हैं, शिरोमणि अकाली दल इसका उदाहरण है।
मान ने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन जालंधर में रहेंगे, ताकि दोआबा और माझा के लोगों को अपना काम करवाने के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। वह उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को नाम से जानते हैं, जिन्होंने इस उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत की। इन सभी लोगों को जल्द ही जनता की सेवा के लिए संगठन और सरकार में जिम्मेदारियां मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में हर छोटा-बड़ा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव और स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed