फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Harassed husband commits suicide in search of missing wife, notice to DC and SSP of Sri Muktsar Sahib

लापता पत्नी की तलाश में पुलिस से प्रताड़ित पति ने की खुदकुशी, श्री मुक्तसर साहिब के डीसी और एसएसपी को नोटिस

Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Harassed husband commits suicide in search of missing wife, notice to DC and SSP of Sri Muktsar Sahib
चंडीगढ़। लापता पत्नी की तलाश में पुलिस और रसूखदारों द्वारा प्रताड़ित पति के आत्महत्या करने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने श्री मुक्तसर साहिब के डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 7 दिन में पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। इस मामले में मृतक व्यक्ति की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा ने आयोग को अपने पिता के सुसाइड नोट के साथ शिकायत भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आयोग को प्राप्त शिकायत के अनुसार, मृतक जगमीत सिंह निवासी गांव चक्क तामकोट जिला श्री मुक्तसर साहिब ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लक्खोवाली थाने और गांव के सरपंच को देते हुए बताया था कि उनकी पत्नी के गुम होने के पीछे गांव के ही कुछ रसूखदार व्यक्तियों- खुशबाग सिंह उर्फ भोला धनोआ पुत्र अर्जन सिंह, छिंदरभगवान सिंह उर्फ छिंदा पुत्र संतोख सिंह व आरएमपी डाक्टर गोरा सिंह की साजिश है। शिकायत में मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि लक्खोवाली थाने के मुलाजिमों द्वारा रसूखदारों की शह पर उसके पिता को प्रताड़ित करते हुए मजबूर किया गया कि वह लिखकर दे कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से भाग गई है। मृतक की बेटी का आरोप है कि डीएसपी मलोट और एसएचओ लक्खोवाली द्वारा रसूखदारों की शह पर कार्रवाई न करने के चलते उसके पिता ने आत्महत्या की है और अपने सुसाइड नोट में उक्त आरोपियों का नाम भी लिखा है।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर आयोग के आदेशों की पालना नहीं होती तो जिला अधिकारियों को नई दिल्ली आयोग के समक्ष तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed