{"_id":"693b2f40afded2fc51053d71","slug":"hamza-the-mastermind-of-taxi-robbery-and-murder-plan-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130450-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टैक्सी लूट और मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड हमजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टैक्सी लूट और मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड हमजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार सप्लायर जस्सी भी दबोचा
क्राइम ब्रांच ने 5 हजार रुपये के इनाम वाले आरोपी से बरामद की देसी पिस्टल और कारतूस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने टैक्सी लूट और हत्या की साजिश के मामले में मास्टरमाइंड हमजा को गिरफ्तार किया है जिसके सिर पर 5 हजार रुपये का इनाम था। 21 वर्षीय हमजा मूल रूप से सहारनपुर का है और वर्तमान में पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश में रह रहा था। आरोपी को 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।
चार दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए। हमजा पर पांवटा साहिब में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित पांच गंभीर मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में हमजा ने अपने साथी और हथियार सप्लायर जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी का नाम उजागर किया। इसके बाद 10 दिसंबर को क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर जस्सी, निवासी पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया। उसे अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब दोनों से हथियार की सप्लाई चेन और स्रोत को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि लूट का मामला 19 नवंबर का है। रामगढ़ पुल के नीचे आरोपियों ने गन पॉइंट पर टैक्सी चालक से टाटा नैक्सन कार लूटी। इससे पहले 18 नवंबर की रात चंडीगढ़ में मोबाइल स्नैचिंग के बाद जरिये गैंग ने एप के माध्यम से टैक्सी बुक कर लूट को अंजाम दिया। लूटी गई कार का इस्तेमाल हमजा और गैंग ने पांवटा साहिब के युवक की हत्या की साजिश के लिए करने की योजना बनाई थी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार क्राइम ब्रांच पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों रोहित धीमन, बिट्टू ठाकुर और सतबीर को गिरफ्तार कर लूट की गई कार, दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है। अब मास्टरमाइंड हमजा और हथियार सप्लायर जस्सी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि पुलिस शहर में अपराध को जड़ से खत्म करने के मिशन पर काम कर रही है और ऐसे नेटवर्क को दोबारा सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा।