फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hacker fraudulently cheated 89 thousand rupees by sending a scan code

रिश्तेदार बताकर हैकर ने स्कैन कोड भेजकर 89 हजार रुपये ठगे

Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hacker fraudulently cheated 89 thousand rupees by sending a scan code
पंचकूला। स्कैन कोड भेजकर हैकर ने 89 हजार रुपये की ठगी की है। चंडी मंदिर पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी गांव बतौड़ जिला पंचकूला ने बताया कि वह 11 जनवरी को गांव में अपने दोस्त मनोज कुमार निवासी बतौड़ के साथ था। उसी समय उसके पास फोन आया। अनजान फोन करने वाले ने बताया कि वह उसकी रिश्तेदारी से बोल रहा है। उसे किसी से रुपये लेने हैं। पैसे देने वाला व्यक्ति गूगल-पे के माध्यम से ही पैसे ट्रांसफर कर सकता है। उसने मनोज से कहा कि अगर आपके पास गूगल-पे अकाउंट है, तो आप मुझे बता दो। हैकर ने मनोज को प्रलोभन दिया कि आपके गूगल-पे अकाउंट से अपना पैसा ले लूंगा। मनोज ने कहा कि उसके पास गूगल-पे अकाउंट नहीं है। मनोज ने अपने दोस्त अनिल का गूगल-पे अकाउंट दे दिया। हैकर ने इसके बाद अनिल को दस रुपये का स्कैन कोड भेजा। इस पर अनिल ने उसे स्कैन किया तो उसके अकाउंट से दस रुपये कट गए। इसके बाद हैकर ने बीस रुपये अनिल के अकाउंट में भेज दिया। इसके बाद अनजान हैकर की तरफ से 14 हजार, 35 हजार और 40 हजार के अलग-अलग स्कैन कोड भेजे गए। अनिल ने स्कैन कोड को स्कैन किया तो उसके खाते से 89 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद हैकर उसने नंबर बंद कर दिया। कई बार फोन करने के बाद भी मोबाइल बंद आया। जब इस बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि हैकर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है। चंडीमंदिर थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक कुमार का कहना है कि इस तरह स्कैन कोड को स्कैन नहीं करना चाहिए। लोग हैकरों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed