फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gyan lost even after winning 10 rounds, Chandramohan defeated him in five rounds

Panchkula News: 10 राउंड में जीतकर भी हारे ज्ञान, पांच राउंड में चंद्रमोहन ने बाजी पलटी

Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Gyan lost even after winning 10 rounds, Chandramohan defeated him in five rounds
पंचकूला। सेक्टर-1 गवर्नमेंट कॉलेज में पंचकूला विधानसभा हलके की मतगणना बेहद रोमांचक रही। कई राउंड तक भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। पहले तीन राउंड में कांग्रेस के चंद्रमोहन 613 मतों से बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन चौथे राउंड में ज्ञानचंद गुप्ता ने बाजी पलटकर 902 मतों से बढ़त बना ली। उसके बाद लगातार नौ राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत दर्ज की। जैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों खड़क मंगोली, बीड़ घग्गर, नाडा व बरवाला बेल्ट की मतगणना शुरू हुई, कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन 13वें राउंड से 966 मतों से आगे निकल गए। 14वें राउंड में दोनों प्रत्याशियों में महज 92 मतों का अंतर था, लेकिन बरवाला बेल्ट की जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई वे 15वें राउंड में 1232 मतों से आगे निकल गए। इसके बाद मतों का अंतराल बढ़ता गया और 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता हार गए।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों में मुकाबला बराबरी का था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता ने यह सीट महज 1976 वोटों से हारी है। दिलचस्प बात यह है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के चंद्रमोहन पहली बार पंचकूला से विधायक बने हैं। इससे पहले उन्हें पंचकूला विधानसभा से ज्ञानचंद गुप्ता ने 2019 में 5633 मतों से हराया था। हालांकि इससे पहले चंद्रमोहन कालका के चार बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन


दो वैश्य उम्मीदवारों से घाटे में रहे गुप्ता
अर्बन एरिया में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के सबसे ज्यादा वोट हैं। इस बार पंचकूला विधानसभा चुनाव में ज्ञानचंद गुप्ता सहित वैश्य समाज से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें आप के प्रेम गर्ग और सुशील गर्ग शामिल हैं। इन दोनों उम्मीदवारों को कुल 4290 वोट मिले हैं। इस कारण ज्ञानचंद गुप्ता के कुछ वोट कट गए हैं। बरवाला बेल्ट से भी इस बार चंद्रमोहन ने ज्ञानचंद गुप्ता के कुछ वोट काटे हैं। इस कारण चुनावी दंगल में ज्ञानचंद गुप्ता हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब कौन कितने मतों के अंतर से आगे रहा
पहला राउंड : चंद्रमोहन 764 मतों से आगे
दूसरा राउंड : चंद्रमोहन 2062 मतों से आगे
तीसरे राउंड : चंद्रमोहन 613 मतों से आगे
चौथा राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 902 मतों से आगे
पांचवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 1115 मतों से आगे
छठा राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 702 मतों से आगे
सातवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 2034 मतों से आगे
आठवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 3104 मतों से आगे
नौवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 3987 मतों से आगे
दसवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 4621 मतों से आगे
ग्यारवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 2532 मतों से आगे
बारहवां राउंड : ज्ञानचंद गुप्ता 2367 मतों से आगे
तेरहवां राउंड : चंद्रमोहन 966 मतों से आगे
चौदहवां राउंड : चंद्रमोहन 92 मतों से आगे
पंद्रहवां राउंड : चंद्रमोहन 1232 मतों से आगे
सोलहवां राउंड : चंद्रमोहन 1059 मतों से आगे
सतरहवां राउंड : चंद्रमोहन 1976 मतों से आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed