फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Guru Ravidas Ji's Prakash Parv: Drone shows to be organized in assembly constituencies.

गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व : विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

Fri, 21 Aug 2026 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas Ji's Prakash Parv: Drone shows to be organized in assembly constituencies.
काशी, जम्मू, फरीदकोट और बठिंडा से चलकर चार बड़ी शोभा यात्राएं खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाने की तैयारी की है। इस अवसर पर राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समागम की पूर्व संध्या पर चार बड़ी शोभा यात्राएं खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी।
पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 92 ड्रोन शो होंगे। ये शो 1 सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा क्लस्टरों में करवाए जाएंगे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी के जीवन और सार्वभौमिकता का संदेश युवाओं तक पहुंचाना है। पंजाब सरकार ने इन कार्यक्रमों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। राज्य भर में 12 विशेष कीर्तन कार्यक्रम भी हो रहे हैं जिनमें से सात पहले ही संपन्न हो चुके हैं।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख कार्यक्रम :
श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री गांव-गांव दिखाई जा रही है। इससे युवा पीढ़ी और ग्रामीण लोगों को उनके योगदान की जानकारी मिल रही है। चार बड़ी शोभा यात्राएं वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से खुरालगढ़ तक निकाली जाएंगी। खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाया जाएगा। इस माह सभी जिला मुख्यालयों पर रन फॉर इक्वालिटी मैराथन होगी, जबकि सितंबर में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed