{"_id":"67bb8c944d12b951500b85d3","slug":"gurdas-maan-sang-challa-people-danced-with-great-enthusiasm-panchkula-news-c-16-pkl1043-641839-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गुरदास मान ने गाया छल्ला, जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गुरदास मान ने गाया छल्ला, जमकर झूमे लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार को लोगों की खूब भीड़ उमड़ी, वहीं शाम को लेजर वैली में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान के छल्ला गीत पर लोग जमकर झूमे। कई साल बाद रोज फेस्ट में परफॉर्म करने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि यहां के लोग गुलाब के फूल की तरह खूबसूरत और महकते हुए हैं।
गुरदास मान की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची हुई थी। जिसे जहां जगह मिली थी, वहीं से खड़े होकर मान को सुन रहे थे। लोगों को संभालना पुलिस के लिए भी बहुत मुश्किल हो गया था। मान ने स्टेज पर चढ़ते ही सबसे पहले गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक-एक करके उन्होंने अपने सुपरहिट गाने गाए।
उन्होंने तेरे इश्क दा गिद्दा पैंदा गाना गया। इसके बाद छल्ला गाने ने लोगों को कुर्सी से उठाकर नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने शोर मचाकर और तालियां बजाकर मान का हौसला बढ़ाया। मान ने सभी को आशीर्वाद दिया और कई राज्यों से आई भीड़ के लिए लोगों का धन्यवाद किया। मान ने चंडीगढ़ के लोगों की सलामती की दुआ मांगी और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सभी खुश रहें, सलामत रहे और आबाद रहें।