फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ground water level of the city will increase by 2.30 crores, 30 recharge wells will be built

शहर का 2.30 करोड़ से बढ़ेगा भू-जलस्तर, बनाए जाएंगे 30 रिचार्ज वेल

Wed, 03 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ground water level of the city will increase by 2.30 crores, 30 recharge wells will be built
पंचकूला। शहर के गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए रिचार्ज वेल बनाने की योजना पर नगर निगम ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने एक साल का एक्शन प्लान तैयार किया है। पहले साल में शहर के विभिन्न पार्कों और सेक्टरों में 30 रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये खर्च होगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की आबादी 40 साल से लगातार तेजी से बढ़ रही है। यहां पर पेयजल की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल का प्रयोग किया जाता है। विकास कार्य तेजी से हुए हैं, सड़कों का विस्तार हुआ है। शहर में कच्ची जमीन सिर्फ पार्कों में ही बची है। बाकी सभी जगहों को पक्का कर दिया गया है। इससे पानी जमीन में नहीं पहुंच पाता है। जमीनी पानी का दोहन लगातार होने से जमीन का जलस्तर 20 फीट से गिरकर 250 फीट तक पहुंच गया है। इसे सुधारने के लिए पार्कों में रिचार्ज वेल बनाने की योजना तैयार की गई है। इन रिचार्ज वेल की गहराई करीब छह मीटर जबकि लंबाई और चौड़ाई तीन मीटर होगी।
विज्ञापन

यहां बनाने का भेजा प्रस्ताव
नगर निगम ने सेक्टर-10 में दो रिचार्ज वेल बनाने की योजना बनाई है। इन पर 14 लाख से ज्यादा खर्च आएगा। सेक्टर-20 में 4 रिचार्ज वेल बनाने की योजना बनाई है। इनके निर्माण पर 31 लाख से ज्यादा खर्च आएगा। सेक्टर-21 में पांच रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे जिनके निर्माण पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के वार्ड नंबर-17 जिसमें सेक्टर-4 और सेक्टर-25 शामिल हैं, यहां तीन रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर 20 लाख से ज्यादा रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में छह रिचार्ज वेल बनाने का प्रस्ताव है। इनके निर्माण पर 47 लाख से ज्यादा रुपये खर्च होने हैं। नगर निगम के वार्ड 10 और 11 में 1-1 रिचार्ज वेल बनाया जाएगा। इन पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम के वार्ड-2 और 3 में 6 रिचार्ज वेल बनाए जाने हैं। इनमें शहर के सेक्टर-16, 17 और एमडीसी सेक्टर-4, 5 शामिल हैं। इन पर भी 47 लाख से ज्यादा रुपये खर्च होने हैं। इसके अलावा 1-1 रिचार्ज वेल सेक्टर-3 और सेक्टर-27 में बनाया जाना प्रस्तावित हैं।
इस तरह कम हुआ शहर का जलस्तर
लगभग 40 साल पहले शहर में हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी होती थी। सेक्टर-15 को विकसित किया जा रहा था। शहर की आबादी बहुत ही कम थी। आसपास के क्षेत्र में गांव होते थे, जहां खेती की जाती थी। इन गांवों में कुएं और तालाब थे। इन तालाबों में पहाड़ों से पानी आता था। गांवों के किसान पहाड़ों से पानी तालाबों में लेकर आते थे और सिंचाई करते थे। शहर बढ़ने के साथ-साथ पानी के स्रोत कम होते -होते बंद हो गए। जमीन से पानी का दोहन शुरू हो गया। फिलहाल शहर को पानी की आपूर्ति करीब 200 ट्यूबवेलों से हो रही है। यह दिन-रात पानी का दोहन करते हैं। जमीन में पानी रिचार्ज करने का कोई अन्य साधन नहीं बचा है।

ग्राउंड वाटर अथॉरिटी की मीटिंग 11 जुलाई को हुई थी। उसमें रिचार्ज वेल बनाने का प्रपोजल रखा गया था। अब नगर निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही रिचार्ज वेल बनाने के टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed