फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five and a half lakh vehicles in Panchkula capacity of three and a half lakhs

पार्किंग का संकट: पंचकूला में साढ़े पांच लाख वाहन, क्षमता साढ़े तीन लाख की, व्यवस्था चरमराई

Tue, 08 Nov 2022 01:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 01:57 PM IST
सार

पंचकूला के पाश सेक्टरों में सबसे अधिक समस्या रहती है। जरूरी काम के चलते शहर के सेक्टर-7, 11,14,19,20 के सेक्टरों में सबसे अधिक लोग आते हैं। यहां पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग अपने वाहन मेन रोड पर खड़े करते हैं।

विज्ञापन
Five and a half lakh vehicles in Panchkula capacity of three and a half lakhs
सड़क किनारे खड़ी कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक दशक में शहरी क्षेत्र में वाहनों की तादात बढ़ी है। इससे पंचकूला के सेक्टरों की पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई है। आबादी की बात करें तो एक लाख से करीब साढ़े तीन लाख पहुंच गई है। वाहनों की संख्या शहर में साढ़े पांच लाख से ज्यादा है। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़, मोहाली से एक लाख वाहन पंचकूला रोजाना आते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो करीब साढ़े छह लाख वाहनों का दबाव पंचकूला के सेक्टरों में बने पार्किंग झेल नहीं पा रहे हैं। नतीजा लोग सेक्टर के मुख्य मार्गों पर वाहन पार्क करने पर विवश हैं।

विज्ञापन


पार्किंग की जिम्मेदारी लोगों के अलावा नगर निगम और प्रशासन नहीं ले रहा है। घनी आबादी वाले इलाकों में पार्किंग की समस्या सबसे ज्यादा है। वहीं तेजी से लोग टू व्हीलर से फोर व्हीलर की तरफ जा रहे हैं। इन इलाकों में पहले ही पार्किंग की जगह नहीं है। इसलिए गाड़ी खरीदने के बाद घरों के बीच बने छोटे पार्कों के ऊपर भी गाड़ियां खड़ी होने लगी हैं। वहीं शहर मेन सड़क, फुटपाथ, प्लेग्राउंड हर जगह कारें खड़ी दिखाई देती हैं। प्रशासन न तो नई गाड़ियों के सड़क पर उतरने की रफ्तार को कम कर पा रहा है और न ही जो पूर्व की योजनाएं थी, उन्हें लागू करवा पा रहा है।
विज्ञापन


27 पार्किंग में साढ़े तीन लाख वाहन हो सकते हैं खड़े
शहर में करीब साढ़े पांच लाख वाहन हैं। शहर के सभी सेक्टरों में छोटी बड़ी मिलाकर 27 वाहन पार्किंग हैं। रोजाना चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर सहित आसपास के डेस्टीनेशन से रोजाना पंचकूला एक लाख वाहन नौकरी और अन्य काम के सिलसिले में दाखिल होते हैं। पंचकूला में आने वाले समय में नए सेक्टर काटे जा रहे हैं। यहां पर जनसंख्या बढ़कर दस साल में सात लाख हो जाएगी। पंचकूला में साल में 20 हजार गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस तरह के हालात में पंचकूला में 54 गाड़ियां रोजाना उतर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टरों में रहती है सबसे अधिक समस्या
पंचकूला के पाश सेक्टरों में सबसे अधिक समस्या रहती है। जरूरी काम के चलते शहर के सेक्टर-7, 11,14,19,20 के सेक्टरों में सबसे अधिक लोग आते हैं। यहां पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग अपने वाहन मेन रोड पर खड़े करते हैं। वाहन खड़ा होने के कारण रास्ते में पूरा जाम लग जाता है। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। प्रशासन को इसकी जानकारी भी है लेकिन पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इस कारण अभी तक हालात नहीं सुधर पाए हैं।

मल्टीलेवल पार्किंग की जमीन नहीं हुई फाइनल
नगर निगम की ओर से भले ही मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की सहमति दी गई है लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं शुरू हो पाया है। प्रोजेक्ट के नहीं शुरू हो पाने के कारण शहर में जाम के हालात बने हैं। शहर में हालात ठीक नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पार्किंग के लिए साइट तय हो जाए तो निगम की ओर से इसे जल्द बना दिया जाएगा।

  • पंचकूला शहर की कुल जनसंख्या: 3.50 लाख
  • पंचकूला में वाहनों की संख्या : 5.50 लाख
  • शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या: 1 लाख
  • शहर में कुल पार्किंग स्थल: 27
  • शहर में वाहनों की खड़ा करने की क्षमता: 3.50 लाख
     

पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्लान बनाया गया है लेकिन अभी तक जमीन अलॉट नहीं हो पाई है। इसलिए इस प्रोजेक्ट पर अभी तक काम नहीं हो पाया है। जमीन मिलने पर तुरंत ही इसे बनाया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed