फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Greenery will return to Jhuriwala, pledge to plant 1000 trees

Panchkula News: झूरीवाला में लौटेगी हरियाली, 1000 पौधे लगाने का संकल्प

Fri, 26 Jun 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Greenery will return to Jhuriwala, pledge to plant 1000 trees
27 जून से शुरू होगा पौधरोपण अभियान, हर पौधे की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे ट्री गार्ड
विज्ञापन

प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे ट्री गार्ड
नगर निगम समेत कई सामाजिक संस्थाएं करेंगी सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। झूरीवाला डम्पिंग ग्राउंड हटने के बाद अब क्षेत्र की खोई हुई हरियाली लौटाने की पहल शुरू होने जा रही है। सेक्टर-25 रेजिडेंट्स और यक्षस द नेचर शील्ड ने झूरीवाला फॉरेस्ट में 1000 पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड स्थापित करने का संकल्प लिया है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना है।

27 जून से शुरू होगा अभियान
पौधरोपण अभियान का पहला चरण 27 जून को सुबह 8 बजे झूरीवाला फॉरेस्ट, सेक्टर-25 के निकट शुरू होगा। अभियान के संयोजक नितेश मित्तल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड लगाए जाएंगे, ताकि उनकी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि झूरीवाला की खोई हुई हरियाली को वापस लाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार और बच्चों के साथ अभियान में शामिल होकर पौधरोपण करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने की अपील की।
विज्ञापन


कई संस्थाएं बनेंगी भागीदार
अभियान को नगर निगम पंचकूला, आरडब्ल्यूए सेक्टर-25, आई हेट पॉलीथीन, अल्ट्रूस इंडिया, इंड स्विफ्ट ग्रुप, अग्रवाल वैश्य समाज और प्रज्ञान फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जन-अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही झूरीवाला क्षेत्र को फिर से हराभरा बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed