फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Granddaughter murdered grandmother with her lover

Panchkula News: पोती ने अपने प्रेमी के साथ की थी दादी की हत्या

Mon, 15 Jul 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter murdered grandmother with her lover
सोमवार को पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, चाकू, एक्टिवा और अन्य जानकारी जुटाएगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। टगरा हंसुआ में वृद्धा की हत्या उसकी पाेती सृष्टि और उसके प्रेमी देवांश ने की थी। हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने दोनों को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि हत्या में शामिल चाकू, एक्टिवा और हत्या से जुड़े अन्य जानकारी जुटाई जा सके।
कालका पुलिस के अनुसार देवांश दशमेश काॅलोनी जलालाबाद जिला फाजिल्का (पंजाब) का रहने वाला है। वर्तमान में वह मोहाली में पढ़ाई करता है। देवांश और सृष्टि की बातचीत करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। दोनों की इंस्टाग्राम में बातचीत होती रहती थी। इस बीच दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। देखते ही देखते बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। देवांश सृष्टि से उसके घर पर आकर मिलना चाहता था। दादी गीता देवी के घर पर रहने की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत भी होती रहती थी। इसमें दादी गीता देवी का जिक्र होता रहता था। दोनों को लगता था कि गीता देवी उनके प्रेम में बाधा बनी हुई है। शुक्रवार को देवांश पहले से ही सारी प्लानिंग करके आया था। देवांश सृष्टि से मिलने उसके घर आया। दोनों घर से भागने की फिराक में थे। देवांश के घर में होने की भनक गीतादेवी को लग गई। जब गीता देवी इसका विरोध करने लगी तो दोनों ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार देवांश सृष्टि से मिलने उसके घर पहली बार आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गीतादेवी की हत्या के आरोप में दोनों आरोपियों देवांश और सृष्टि को गिरफ्तार कर लिया है। उनको सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - हरीराम, एसएचओ कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed