फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gram Sabhas will start in National Award winning villages in Punjab

पंजाब में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गांवों में शुरू होंगी ग्राम सभाएं

Tue, 26 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gram Sabhas will start in National Award winning villages in Punjab
चंडीगढ़ में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल। विज्ञप्ति
चंडीगढ़। पंजाब में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गांवों में ग्राम सभाओं की शुरुआत होगी। पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि 1 जून से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान उन्होंने सूबे के 13 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंचायती राज संस्थानों को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पंजाब भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पंचायत मंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंचायतों को सरकारी अनुदानों को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से प्रयोग करने का स्पष्ट संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पंचायतों को उनके अच्छे कार्यों के लिए पूरा सहयोग देगी और उनको सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री ने 1 जून से पुरस्कार विजेता गांवों से ग्राम सभा सत्र शुरू करने का एलान किया, जिसके लिए विभाग द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने पढ़े-लिखे युवाओं को अपने गांवों के विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता भी दिया। उन्होंने पुरस्कार विजेता संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अन्य पंचायतों के लिए रोल-मॉडल बनें और अन्यों को भी उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
पुरस्कार जीतने वाली संस्थाओं में 7 ग्राम पंचायतें - 2 ब्लॉक समितियों - 1 जिला परिषद को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, 1 ग्राम सभा को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, 1 ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 1 बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं।

जिला परिषद को 50 लाख
विजेता जिला परिषद को 50 लाख रुपये, पंचायत समितियों को 25 लाख रुपये, ग्रामसभा को 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायतों को 5 लाख रुपये के अलावा अन्य कार्यों के लिए 3 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed