फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Grabbed one lakh rupees on the pretext of sending medicines

Panchkula News: दवाई भेजने का झांसा देकर एक लाख रुपये हड़पे

Mon, 01 Jul 2024 06:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Grabbed one lakh rupees on the pretext of sending medicines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। दवाई भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में फार्मा का काम है। उन्हें दवाई चाहिए थी। इसके लिए वह ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को उमेश राठौर बताकर भोपाल में दवाइयों का बड़ा कारोबार होने के बारे में बताया।

आरोपी ने शिकायकत कर्ता को यह भी कहा कि जिस दवाई के लिए वह ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं, उसकी सप्लाई करते हैं। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दवाई की सप्लाई के लिए ऑर्डर 9 फरवरी 2024 को किया और उसके लिए आरोपी ने एक लाख रुपये एडवांस में मांगे। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को उसकी दवाई कोरियर से डिलीवर करने के बारे में बताया। कोरियर नंबर और जीएसटी नंबर भी भेज दिया। जब शिकायतकर्ता ने कोरियर नंबर से ट्रैक करने की कोशिश की तो उक्त कोरियर नंबर पुराना निकला। इसके साथ जीएसटी नंबर भी सस्पेंड पाया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed