फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will get the treatment of squint in Haryana asked to trace the school children

हरियाणा में भेंगेपन का इलाज करवाएगी सरकार स्कूल बच्चों का पता लगाने को कहा

Thu, 12 Aug 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government will get the treatment of squint in Haryana asked to trace the school children
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार कैराटोप्लास्टी सर्जरी की जरूरत वाले लोगों का सर्वेक्षण करवा कर उनका इलाज करवाएगी। यह सर्जरी कार्निया प्रत्यारोपण की एक प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को राज्य के स्कूलों में भेंगेपन से पीड़ित बच्चों का सर्वेक्षण करने के लिए भी कहा है। जिससे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत ऐसे बच्चों का भी इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा की सातवीं जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य के कोविड प्रबंधन मॉडल से प्रभावित होकर थाईलैंड सरकार इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के विस्तार के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में नेत्र बैंक स्थापित किए गए हैं। विभाग जल्द ही अस्पतालों में कार्यात्मक रसोई की सुविधा शुरू करने जा रहा है। जिस प्रकार सरकारी स्कूलों के बच्चों को आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उसी प्रकार निजी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी में आने वाले बच्चों को भी आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि भारत सरकार की ई-संजीवनी ओपीडी-सेफ होम ओपीडी पहल को आठवां स्थान मिला है। इसके तहत राज्य में लोगों को 24 घंटे परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने को कहा ताकि राज्य के लोगों के लिए ई-संजीवनी परामर्श सेवा 24 घंटे उपलब्ध होना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed