फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government to raise Morni as a tourism hub

मोरनी को पर्यटन हब के रूप में उभारे सरकार

Mon, 27 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Government to raise Morni as a tourism hub
मोरनी। हरियाणा में भाजपा जजपा की गठबंधन सरकार को मोरनी पर्यटन हब के रूप में उभारने की योजना पर काम करना चाहिए। यहां पर हिमाचल से ज्यादा टूरिज्म की संभावनाएं हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ शहरों से बेहद पास मोरनी एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन

उक्त शब्द रविवार को मोरनी पहुंचे सिरसा के पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर ने कहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल टूरिम्ज के लिए बंद है। इसलिए रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी मोरनी घूमने के लिए आ रहे हैं। मोरनी पर्यटन के लिहाज से अहम है, अगर राज्य सरकार इस क्षेत्र में केंद्र के साथ मिलकर टूरिज्म को बढ़ाने की दिशा में काम करे तो आने वाले दिनों में इलाके की आर्थिक दशा सुधारने के साथ और कई तरह के फायदे मिलेंगे।
विज्ञापन

डीटीपी की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण, सीएम लें संज्ञान
डॉ. तंवर ने दो दिन पूर्व डीटीपी विभाग के द्वारा दुकानों, गेस्ट हाउसों पर की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इलाका बेहद छोटा है। यहां पर लोगों के पास आय के बेहद कम साधन हैं। बेहद कम पैसों में लोग अपना खर्चा चलाते हैं। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के तौर पर देखी जा सकती है। गठबंधन सरकार में मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस पर तुरंत राहत का ऐलान कर विभाग के अधिकारियों को रेगूलाइजेशन करवाने की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। वहीं इससे पूर्व उन्होंने छामला गांव में जाकर किसानों की समस्याओं को विस्तार से जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed