फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government should make strict laws on vulgar words, songs and comedy

Panchkula News: भद्दे शब्द, गीत और कॉमेडी पर सरकार बनाए सख्त कानून

Thu, 13 Feb 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government should make strict laws on vulgar words, songs and comedy
मोहाली। कोई भी गलत शब्द, उत्तेजित करने वाले गीत या फिर भद्दा मजाक करके सार्वजनिक मंच पर दूसरों को हंसाता है तो स्वीकार्य नहीं है। सरकार को इस पर कोई सख्त कानून बनाना चाहिए। यह कहना है पंजाब के प्रतिष्ठित गायकों का। यूट्यूबर रणबीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद पंजाबी इंडस्ट्री के इन गायकों ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक मंच ऐसे भद्दे कमेंट के लिए नहीं होना चाहिए। इस मुद्दे पर तल्ख टिप्पणी करने वाले पंजाब के नामी-गिरामी गायक जसबीर जस्सी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अश्लीलता किसी प्रकार से आर्ट नहीं है। इससे आप देखें कि आर्टिस्ट लोगों पर क्या बीतती है। वास्तव में एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है। इस प्रकार की कॉमेडी की किसी प्रकार से इजाजत नहीं होनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि किसी ने ऐसा कहा हो, पहले भी लोग ऐसा करते रहे हैं, उनके ऊपर भी एक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रसिद्ध गायक फनकार सिंह ने कहा कि अब किसी भी जगह ज्यादा फिल्टर उपलब्ध नहीं हैं। छोटे से छोटा बच्चा जब सोशल मीडिया पर होता है तो वह भी ऐसे भद्दे कमेंट्स देखता है, अश्लील वीडियो उसके सामने आ जाते हैं। वास्तव में जो प्रतिष्ठित हैं, उनके लिए जरूरी है कि वह हर शब्द को सोचकर बोलें। उनकी कही बातें, गीत बड़ों से लेकर बच्चों तक को प्रभावित करते हैं। चाहे हम यूट्यूबर हों या फिर प्रतिष्ठित आर्टिस्ट सार्वजनिक मंच पर भद्दे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। गानों की बात करें तो हमारा फर्ज है कि गाना हथियारों पर नहीं होना चाहिए। वास्तव में आर्टिस्ट तो ट्रेंड चला देते हैं।
विज्ञापन


प्रसिद्ध गायक फिरोज खान ने कहा कि किसी को भी भद्दे कमेंट या अश्लील हरकतों को करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। हाल में कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है कि सबकुछ एकदम खुल्लम खुल्ला होने लगा है। कहीं तो कोई चेक होना चाहिए, ऐसे कमेंट या अश्लील हरकतें करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह जरूरी भी है क्योंकि जब कोई प्रसिद्ध होता है तो उसके पीछे लोग चल पड़ते हैं। इसलिए कोई भी प्लेटफार्म हो, सोच समझकर बोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed