फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   government press

30 सितंबर से बंद होगी गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस

Wed, 18 Sep 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
government press
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने 30 सितंबर से सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिग प्रेस को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी सेक्रेटरी डॉ. अजय कुमार सिंग्ला ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को शिफ्ट करने के बाद बिल्डिंग से मशीनें हटाई जाएंगी और उसके बाद म्यूजियम के लिए इसे डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जारी आदेशों में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट, बोर्ड्स, कॉरपोरेशन, अंडरटेकिंग आदि को कहा गया है कि सभी प्रिंटिंग काम के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था करें। गौरतलब है कि गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस चंडीगढ़ की सबसे पुरानी बिल्डिंग्स में से एक है। ऑफिसर्स के मुताबिक इस बिल्डिंग को बतौर म्यूजियम डेवलप किया जाएगा जिसको लेकर भी केंद्र सरकार की तरफ से अप्रूवल मिल चुकी है। ली कार्बूजिए और पीयरे जेनरे के साथ ही चंडीगढ़ की डेवलपमेंट के वक्त की चीजें और हेरिटेज फर्नीचर जो इस वक्त अलग डिपार्टमेंट्स में पड़ा है उसको यहां पर संरक्षित करने की प्लानिंग है और बिल्डिंग को एक बड़े म्यूजियम के तौर पर डेवलप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed