फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government moving towards constructing a new building of Haryana Vidhan Sabha: Manohar

हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार ः मनोहर लाल

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Government moving towards constructing a new building of Haryana Vidhan Sabha: Manohar
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनाने के लिए हरियाणा सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके लिए प्रयास किए हैं। भवन के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है और सहमति बन गई है। आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को हरियाणा की 14वीं विधानसभा की नई परंपराओं और अभिनव प्रयोगों के 3 गौरवशाली वर्षों पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक हरि सदन के विमोचन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेस्ट एमएलए ऑफ-द-ईयर का चयन करने की अनूठी शुरुआत भी इन्हीं 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई। इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिस प्रकार सदन की कार्यवाही का संचालन किया, वह प्रशंसनीय है। अन्य प्रदेशों की विधानसभा के मुकाबले हरियाणा विधानसभा का संचालन बहुत ही व्यवस्थित ढंग से हुआ है।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि ज्ञान चंद गुप्ता ने नई पहल करते हुए हरियाणा विधानसभा को ई-विधानसभा बनाया है। अभी फिलहाल पहले साल में दोनों तरीकों से विधानसभा की कार्यवाही चलेगी, लेकिन आगामी वर्षों में हरियाणा विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी। पेपरलेस विधानसभा का यह कदम अपने आप में बड़ा बदलाव है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री का कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री ओपी यादव और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed