फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government intensifies investigation of fake SC-ST certificates

Panchkula News: सरकार ने तेज की फर्जी एससी-एसटी सर्टिफिकेटों की जांच

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Government intensifies investigation of fake SC-ST certificates
चंडीगढ़। पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में एससी-एसटी के फर्जी सर्टिफिकेटों के जरिये नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई तेज कर दी गई है। हाल ही में कई विभागों के कर्मचारियों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने के बाद सरकार ने उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता तो दिखाया ही है, उनके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज किए गए हैं। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार ने सभी विभागों को एक बार फिर से पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के दस्तावेजों की क्राॅस चेकिंग करके एक महीने में जांच रिपोर्ट सरकार को भेजें।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेटों संबंधी शिकायतें मिली हैं, उनके दस्तावेजों की क्राॅस चेकिंग जल्द पूरी की जाए। राज्य सरकार ने सभी नगर निगम कमिश्नरों, नगर सुधार ट्रस्टों, म्युनिसिपल कमेटियों को भी इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब एससी-एसटी संगठन की ओर से यह शिकायत राज्य सरकार से की गई थी कि कई लोग फर्जी एससी-एसटी सर्टिफिकेटों के सहारे सरकारी नौकरी पाने में सफल हो गए हैं और नौकरी में बने हुए हैं। संगठन ने 3500 लोगों की सूची सरकार को सौंपते हुए जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के बारे में जिलेवार जांच का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1300 शिकायतों की जांच शुरू की गई है कि कर्मचारियों के सर्टिफिकेटों की क्राॅस चेकिंग की जा रही है। विभाग के विजिलेंस विंग को भी इस काम में जोड़ा गया है और अब तक 20 से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed