फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Lockdown, Haryana Government employees also will help the affected, INLD Helping Hand

कोरोना वायरसः हरियाणा में सरकारी कर्मचारी भी करेंगे प्रभावितों की मदद, इनेलो भी करेगी सहयोग

Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Lockdown, Haryana Government employees also will help the affected, INLD Helping Hand
इनेलो नेता अभय चौटाला
हरियाणा के सरकारी विभागों के कर्मचारी कोरोना प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए संघर्ष सेनानी बन गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वालंटियर राहत बचाव कार्यों मे सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि अभी तक करीब 150 वालंटियर ने पोर्टल पर अपना नाम और किए जाने वाले कार्यों का रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। इसका सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन


संघ के कार्यकर्ता व वालंटियर 21 दिनों के लाकडाउन में आमजन की हर प्रकार की मदद के लिए तैयार हैं। वालंटियर नागरिकों को मेडिकल सहायता प्रदान करेंगे, घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरण करने के साथ नागरिकों में कोरोना वायरल संक्रमण के बचाव के लिए जागरूकता फैलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष लांबा ने बताया कि प्रदेश में तमाम विभागों के कर्मचारियों ने संकट की इस घड़ी में एक महीने का वेतन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। अगर सरकार को और आर्थिक मदद की आवश्यकता हुई तो अगले महीने फिर आर्थिक मदद देने के लिए कर्मचारी तैयार हैं।

संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ सीमित संसाधनों के बावजूद निडरता के साथ बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। इसके अलावा सफाई व सीवर कर्मचारी, बिजली कर्मचारी, अग्निशमन, जन स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं।

इनेलो पदाधिकारी जिला, हल्का स्तर पर करेंगे जरूरतमंदों की मदद

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि कोरोना प्रभावितों की सहायता पार्टी की सभी इकाइयां करेंगी। पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने जिला व हलका स्तर पर लोगों की मदद करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है।

वॉलंटियर्स पदाधिकारियों की सूची टेलीफोन नंबर सहित मुख्य सचिव हरियाणा को भेज दी है। वे जहां भी जरूरत समझें वालंटियर प्रशासन के साथ लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इनेलो के सभी जिला, हलका प्रधान वालंटियरों की सूचियां तैयार कर रहे हैं। पार्टी ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए ‘इंडियन नेशनल लोकदल कोविड-19 रिलीफ फंड’ स्थापित किया है।

इसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिरसा में खोला गया है, जिसका नंबर 39238565655, आईएफएससी कोड- एसबीआईएन0010472 है । इनेलो नेता ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार पीड़ितों की आर्थिक सहायता करें ताकि जो भी राशि एकत्रित हो, उसे एकमुश्त मुख्यमंत्री सहायता कोष में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिया जाए।

एचएसआईआईडीसी ने कोरोना रिलीफ फंड में 5 करोड़ दिए

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए कोरोना रिलीफ फंड में 5 करोड़ रुपये की राशि दी है। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने हरियाणा के सभी औद्योगिक घरानों से अपील की है कि वे नेक काम के लिए फंड में पूरा योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed