फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government employee arrested for cheating of Rs 15 lakh in the name of New Zealand work visa

Panchkula News: न्यूजीलैंड वर्क वीजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government employee arrested for cheating of Rs 15 lakh in the name of New Zealand work visa
एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने ग्रुप-डी कर्मचारी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा; अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पंचकूला पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। न्यूजीलैंड वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार, मूल निवासी अंबाला, के रूप में हुई है। वह वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित सरकारी आवास में रह रहा था और चंडीगढ़ के एक सरकारी विभाग में ग्रुप-डी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और कमीशन लेकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था।
विज्ञापन

11 जनवरी को आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पृष्ठभूमि
पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी कि मई 2024 में उसके बेटे को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक फर्जी वादों से गुमराह किया गया। जब तय समय पर विदेश नहीं भेजा गया और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शिकायत के आधार पर 27 मई 2025 को चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed