फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government and social organizations will have to work together against drugs: Arora

नशे के खिलाफ सरकार व सामाजिक संस्थाओं को मिलकर करना होगा काम : अरोड़ा

Sat, 25 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Government and social organizations will have to work together against drugs: Arora
पंचकूला। हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों के नागरिक अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं और बाकी जिला नागरिक अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र शीघ्र खोले जाएंगे। इसके अलावा, नशा मुक्ति केंद्र में मैन पावर बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

राजीव अरोड़ा ने यह बात शुक्रवार को पंचकूला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और पुलिस आयुक्त कार्यालय पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में ‘प्रिवेंटिंग ड्रग एब्यूज’ विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ-साथ एनजीओ व सामाजिक संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा। स्थानीय निकाय एवं पंचायत स्तर के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाने चाहिए ताकि लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्हें बताया जाए कि नशा दीमक की तरह है जो शरीर के साथ पैसे की भी बर्बादी है। हमें यह भी सोचना होगा कि अपने आस-पास फैले नशे को कैसे खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशाखोरी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के अलावा ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी भी जब्त की जा रही है। सेमिनार के दौरान लघु फिल्म के माध्यम से यह भी दर्शाया गया कि आज का युवा कैसे नशे की गिरफ्त में आकर शरीर व पैसे की बर्बादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी ने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है, जो युवाओं के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के विरुद्ध पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रही है और एक विशेष अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 86 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 83 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, जिला पुलिस की ओर से स्कूल, कॉलेजों के साथ-साथ मार्केंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। सेमिनार में डॉ. आदित्य कौशिक, डॉ. अभिमन्यु रामपाल, डॉ. मनोज, एडवोकेट प्रतीक गुप्ता, अतुल लखनपाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र पाल सिंह सहित सामाजिक न्याय अधिकारिता, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और एनजीओ और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed