फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government alert on Rohingya Muslims resettling in the state

रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रदेश में दोबारा बसने पर सरकार सतर्क

Sat, 20 Mar 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government alert on Rohingya Muslims resettling in the state
चंडीगढ़। हरियाणा के विभिन्न जिलों में रोहिंग्या मुस्लिमों के दोबारा बसने पर सरकार सतर्क हो गई है। गृह विभाग जिलावार रोहिंग्या मुस्लिमों के आंकड़े एकत्रित कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार पहले से ही रोहिंग्या के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। प्रदेश सरकार को इस बीच जानकारी मिली है कि पहले पलायन कर गए रोहिंग्या फिर से मेवात, पलवल इत्यादि जिलों में आकर बस गए हैं। इसे देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां अपने स्तर पर डाटा जुटा रही है। मुखबिरों के जरिए भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रोहिंग्या के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला नहीं है, कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लगे। हम रोहिंग्या का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बीते साल तक लगभग ढाई हजार रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे थे। देश भर में रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई होने पर प्रदेश सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाया। इसके बाद वे हरियाणा से पलायन कर गए थे। अब सरकार के पास इनके फिर यहां आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed