फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government again asked for details of employees who received PR

Panchkula News: पीआर हासिल करने वाले मुलाजिमों का सरकार ने फिर मांगा ब्योरा

Thu, 14 Sep 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Government again asked for details of employees who received PR
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक्स-इंडिया लीव पर गए ऐसे मुलाजिम जो विदेश में बैठकर लगातार छुट्टियां बढ़ा रहे हैं और ऐसे मुलाजिम जिन्होंने अन्य देशों की पीआर (परमानेंट रेजिडेंट) हासिल कर ली है और ज्यादा समय विदेश में बिताते हैं, के खिलाफ सख्ती करने का मन बना लिया है। सरकार की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक्स-इंडिया लीव पर गए और पीआर हासिल कर चुके मुलाजिमों की सूची दें। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने पीआर कार्ड धारकों को सीधे नौकरी के हटाने की मन बना लिया है और इस संबंध में बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को पहुंचे पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के जरिये उन अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा गया है जो पीआर लेकर विदेश में रह रहे हैं या जिन्होंने सरकारी नौकरी में रहते हुए भी पीआर के लिए अप्लाई किया हुआ है। उन अधिकारियों/कर्मचारियों का भी ब्योरा मांगा गया है जो बिना छुट्टी मंजूर करवाए विदेश में रह रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के संज्ञान में आया है कि एक्स-इंडिया लीव के नियम सख्त किए जाने के बाद कई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी एक्स-इंडिया लीव मंजूर कराए बिना ही विदेश गए हुए हैं और विदेश जाकर काम करते हुए वहां के सिस्टम के अनुसार टैक्स रिटर्न भी भर रहे हैं। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके विभाग और उनके अंतर्गत आते संस्थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विदेश में पीआर प्राप्त करने और बिना छुट्टी लिए विदेश जाकर रहने के बारे में तुरंत कार्रवाई की जाए और इस संबंधी रिपोर्ट हर हालत में मुख्य कार्यालय को भेजी जाए। इस पत्र के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अकाली सरकार ने हटाए थे एक हजार अध्यापक
एक्स-इंडिया लीव की आड़ लेकर विदेश में ज्यादा समय बिताने पंजाब के अध्यापकों पर सबसे सख्त कार्रवाई अकाली-भाजपा सरकार के समय हुई थी जब तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ऐसे करीब एक हजार अध्यापकों पर एक्शन लेते हुए उन्हें टर्मिनेट कर दिया था। यह अध्यापक अपनी ड्यूटी छोड़कर लंबे समय से विदेशों में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed