फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gopashtami: God blesses the gods with cow service

गोपाष्टमी : गो सेवा से मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद

Mon, 23 Nov 2020 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gopashtami: God blesses the gods with cow service
गोपाष्टमी के पर्व पर गो माता की पूजा करते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/पिंजौर। कामधेनु गोशाला सोसायटी पिंजौर में रविवार को गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महोत्सव में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि गो-सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गो-सेवा से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कामधेनु गोशाला पिंजौर को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की सीएम मनोहर लाल की इच्छा है कि हरियाणा में कोई भी गाय सड़कों पर न घूमे। कई बार सड़क पर घूम रही गाय से दुर्घटना भी हो जाती। इससे किसी आदमी की जान भी चली जाती। लावारिस घूमती गायों को गोशाला पहुंचाना आम आदमी का भी कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गाय को बासी चारे और खाने से भी बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कामधेनु गोशाला न केवल गाय की सेवा बल्कि घायल गायों को सड़क से लाकर उनका इलाज भी करती है। गो-सेवा में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं। इनरव्हील क्लब की टीम ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में कामधेनु सोसायटी को मशीन भेंट की, जो गाय के गोबर से डंडियां बनाएगी, यह हवन और धूणी में काम आएगी, अन्य वेस्ट से खाद बनेगी। इन डंडियां को हवन इत्यादि के लिए सोसायटी निशुल्क देगी।
विज्ञापन

कामधेनु सोसायटी के चीफ पैटर्न बालमुकंद बंसल ने बताया कि उन्होंने 16 साल पहले गोशाला शुरू की थी। आज उनके पास 15 सौ गाय हैं। गोशाला में सिर्फ 50 गाय ही दूध देती हैं, अन्य घायल गाय हैं। उन्होंने बताया कि 15 ई-दिशा यूनिट चलाई जा रही हैं, जो घर-घर जाकर रोज 20 क्विंटल चारा लेकर आती हैं। इस मौके पर कामधेनु गोशाला सोसायटी के प्रधान नरेश अग्रवाल, चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रेस सचिव तरसेम गर्ग, सचिव सज्जन जिंदल, नवराज धीर, इंदरजीत गुप्ता और इनरव्हील क्लब की सुनंदा सूद, मीनाक्षी, बीना, कांता, वसुंद्रा सूद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन के साथ मनाई गोपाष्टमी
पंचकूला। लाल मदन गोपाल कांसल चैरिटेबल ट्रस्ट और माता उमारानी कांसल गोसेवा सदन की तरफ से गोपाष्टमी महोत्सव माता उमारानी कांसल गोसेवा सदन गांव गिरड़ा पिंजौर की गोशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के प्रधान प्रदीप शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कंसल, चंडीगढ़ व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश कंसल और महासचिव सुनील कंसल ने हवन की शुरुआत करवाई। इस मौके पर लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव कंसल ने हवन किया। संदीप कंसल और माता मनसा देवी भंडारा कमेटी के अध्यक्ष किशोरी लाल बंसल के साथ ग्रेन मार्केट के बजरंग लाल सिंगला ने गो पूजा की। ट्रस्ट के चेयरमैन रवि प्रकाश कंसल ने बताया कि कार्यक्रम में दो सौ लोगों ने सहभागिता की।

रायपुररानी की गोशाला में मनाई गोपाष्टमी
पंचकूला। सरस्वती गोधाम रायपुररानी में सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गोपाष्टमी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोमाता की पूजा कर हवन किया गया। सरस्वती गोधाम रायपुररानी के सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन सीबी गोयल ने अन्य ट्रस्टियों के साथ मिलकर हवन किया। इस मौके पर हवन के बाद गोमाता की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed