{"_id":"686e7313ba32767fd9031862","slug":"google-traffic-map-panchkula-news-c-24-1-knl1001-61891-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अब शहर में गूगल दिखाएगा इको फ्रेंडली रूट, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अब शहर में गूगल दिखाएगा इको फ्रेंडली रूट, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज दो की प्रस्तावित लीड
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो समाचार-
-- -- -- -- -- -
अब शहर में गूगल दिखाएगा इको फ्रेंडली रूट, जाम से मिलेगी राहत
- वाहन चालकों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस की कवायद
- शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड पर भी वाहन चालकों को गूगल मैप पर दिखेगी गति सीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस अब गूगल कंपनी का सहयोग लेने जा रही है। जल्द ही शहर वासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए गूगल मैप पर उन्हें इको फ्रेंडली रूट दिखाई देगा। इससे जाम से तो उन्हें राहत मिलेगी उम्मीद है कि तेल की खपत में भी कमी आएगी।
यातायात पुलिस इस कवायद में जुट गई है। इसी के चलते पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बुधवार को गूगल कंपनी की टीम के साथ बैठक की। मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि वाहन चालकों को गंतव्य पर जल्द पहुंचाने के साथ ही वाहनों को गति सीमा में ही रखा जा सके। इस संबंध में पुलिस की तरफ से गूगल कंपनी के अधिकारियों को गूगल मैप में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने गूगल टीम से आग्रह किया है कि वह शहर के क्षेत्राधिकार में विभिन्न सड़क मार्गों पर निर्धारित की गई गति सीमा को भी गूगल मैप के साथ अपडेट करें। इसी में अब शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड पर जाने वाले वाहन, एसीपीआर, सीपीआर के साथ ही शहर की अन्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों को गूगल पर गति सीमा भी दर्शायी जाएगी। इसके साथ ही वाहन चालकों के गंतव्य के रास्ते में आने वाले नजदीकी अस्पतालों व पार्किंग स्थलों के बारे में बताया जाएगा। वाहन चालक को विभिन्न सड़क पर गूगल मैप पर दर्शाई गई निर्धारित गति सीमा से ही वाहन को चलाना होगा। यातायात पुलिस की तरफ से सभी सड़कों पर निर्धारित गति सीमा के साइन बोर्ड लगाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिख दिया गया है। इस मीटिंग में गूगल टीम की तरफ से रवि भास्कर, तुषार के साथ यातायात पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
क्या होता है इको-फ्रेंडली रूट
गूगल मैप का यह एक ऐसा फीचर है जो सबसे कम प्रदूषण वाले रास्ते से आप को लेकर जाएगा। इसके साथ ही यह चालक को जल्द से जल्द पहुंचाने में सहायता करेगा। इस फीचर में एक ही जगह जाने के लिए वह कई रास्ते दिखाएगा। इको फ्रेंडली वाले रास्ते से उतने ही समय में अपने गंतव्य पर पहुंचेगा लेकिन उस रास्ते से तेल की खपत कम होगी और ऐसे रास्ते में जाम भी नहीं मिलेगा। हालांकि किलोमीटर में कुछ फर्क आ सकता है।
इको फ्रेंडली रूट के संदर्भ में गूगल टीम के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक हुई है। इस फीचर को जल्द ही गूगल अपने मैप में शामिल करेगा। इससे वाहन चालकों को बहुत राहत मिलेगी। उन्हें जाम से भी मुक्ति मिलेगी और उनके वाहन सड़क पर तय गति सीमा के अनुसार चल सकेंगे।
- डॉ. राजेश मोहन, डीसीपी, ट्रैफिक
एआई तकनीक से लैस कैमरे से कटेंगे चालान
बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर एआई तकनीक से लैस कैमरों से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान कटेंगे। बृहस्पतिवार से ग्लोबल शटर (एएनपीआर) कैमरों से चालान कटना शुरू हो जाएंगे। दिल्ली-गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर छह और द्वारका एक्सप्रेसवे पर नौ स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे 14 प्रकार के घटनाओं को पता लगाने में सक्षम है। एनएचएआई की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए तीन कैटेगरी बनाई गई है। इसमें वीडियो घटना पहचान प्रणाली (वीआईडीएस), ट्रैफिक मॉनिटरिंग कैमरा सिस्टम (टीएमसीएस),परिवर्तनीय संदेश साइन बोर्ड (वीएमएस) का प्रयोग किया गया है।
यह सिस्टम ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग, गलत लेन, गलत दिशा में वाहन चालकों के चालान काटने में सक्षम होगा। इसके साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन के भी चालान काटे जा सकेंगे। इन कैमरों की सहायता से एक्सप्रेसवे और राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की जानकारी तुरंत ही मिल सकेगी साथ ही रास्तों पर वाहन खराब होने की जानकारी मिल सकेगी। इससे जाम की स्थिति से निपटने के लिए सहायता मिलेगी।